फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : इलाहाबाद विवि में दाखिले शुरू, पहले दिन 85 ने लिया प्रवेश 

Wed, 24 Nov 2021 09:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद विवि में बीएससी बायो में 187 या इससे अधिक अंक के सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। बृहस्पतिवार को ओबीसी वर्ग के 164 या इससे अधिक, एससी के 142 अथवा अधिक एवं एसटी के 102 अथवा अधिक अंक वालों का होगा दाखिला।
विज्ञापन
Prayagraj News : इलाहाबाद विवि में दाखिला लेते छात्र। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय सत्र 2021-22 में दाखिले का आगाज बुधवार से हो गया। पहले दिन बीएससी बायो में सभी वर्ग के 187 या इससे अधिक अंक वाले 172 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें 85 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। प्रवेश परीक्षा के टॉपर ने प्रवेश नहीं लिया। दाखिले को लेकर चैथम लाइन स्थित प्रवेश भवन में सुबह से ही छात्रों और अभिभावकों की चहल-पहल रही। सुबह साढ़े नौ बजे से रिपोर्टिंग शुरू हुई और अपराह्न दो बजे से काउंसिलिंग। 

विज्ञापन


इस बार प्रवेश लेने पहुंचे छात्रों की सुविधा के लिए विषयों के कांबिनेशन के अलावा विषयों के कोड का बोर्ड भी लगाया गया है। इसके अलावा एक एलसीडी स्क्रीन भी लगाई गई है। यहां से रिक्त विषय कांबिनेशन की जानकारी छात्रों को लगातार स्क्रीन पर दी जा रही है। कुलपति ने प्रवेश भवन पहुंचकर पहले दिन प्रवेश प्रक्रिया का जायजा लिया। प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी लेने के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस दौरान प्रवेश प्रकोष्ठ के चेयरमैन प्रो. आशीष सक्सेना, निदेशक प्रो. आइआर सिद्दीकी, चीफ प्रॉक्टर प्रो. हर्ष कुमार, प्रो. आरके सिंह, डा. हरिबंश सिंह, प्रो. केएन उत्तम, प्रो. आरएस यादव, प्रो. सत्यदेव, डा. अनूप कुमार, डा. एसके शुक्ल, डा. सरोज यादव, डा. मोनिषा सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj News : इलाहाबाद विवि में दाखिला लेते छात्र। - फोटो : प्रयागराज
आज का कटआफ 
बीएससी बायो- ओबीसी वर्ग के 164 अंक या अधिक, एससी के 142 या अधिक एवं एसटी के 102 अंक या अधिक।
बीकाम - 25 नवंबर को सभी वर्ग के 172 अंक वाले अथवा अधिक, एसटी वर्ग के 78 अंक वाले अथवा अधिक।

प्रवेश परीक्षा के टॉपरों की फीस जमा करेंगे पुरा छात्र 
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पुरा छात्र और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी फैमिली फेसबुक पेज के संस्थापक अंकित द्विवेदी इस बार टॉपरों की फीस जमा करने का ऐलान कर चुके हैं। बुधवार को अंकित व उनकी टीम ने प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रोफेसर आइआर सिद्दीकी और इलाहाबाद विश्वविद्यालय एल्युमनाई एसोसिएशन के चैयरमैन प्रोफेसर राजाराम यादव से मिलकर इस बाबत जानकारी दी। साथ ही स्नातक प्रवेश परीक्षा के टॉपरों की फीस स्वीकार करने को कहा। इस दौरान अभिनव मिश्र, विकास तिवारी व विशाल यादव मौजूद रहे।

आर्य कन्या में आज का कटऑफ
आर्य कन्या पीजी कॉलेज में बीए और बीकाम प्रथम वर्ष यूजीएटी प्रवेश परीक्षा में शामिल सामान्य श्रेणी में 120 अथवा अधिक, ओबीसी में 100 अथवा अधिक और एससी/एसटी वर्ग की सभी छात्राओं को प्रवेश के लिए 25 नवंबर को बुलाया गया है। प्राचार्या डॉ. रमा सिंह ने बताया कि छात्राएं यूजीएटी प्रवेश परीक्षा का अंकपत्र एवं सभी आवश्यक मूल प्रमाण पत्रों के साथ सुबह 11:30 से अपराह्न दो बजे के बीच संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें