फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर की आरकेस्ट्रा डांसर के साथ झूंसी के होटल में सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 14 Dec 2020 08:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Shutterstock
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक होटल में शनिवार की रात जौनपुर की रहने वाली आरकेस्ट्रा डांसर को काम देने के बहाने बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना की जानकारी देर रात को मिलने पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश की। भुक्तभोगी युवती की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। भुक्तभोगी युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। वारदात से इलाके में हड़कंप मचा रहा।

विज्ञापन

Sexual Assault
जौनपुर की रहने वाली एक युवती आरकेस्ट्रा में डांसर है। वह नैनी में किराए पर कमरा लेकर रहती है। युवती के मुताबिक शनिवार की देर शाम को उसके मंझनपुर कौशांबी के रहने वाले परिचित ने फोन कर झूंसी के होटल में काम देने के बहाने बुलाया। युवती के आरोप के मुताबिक होटल पहुंचने पर उसने कमरे में अपना सामान रख दिया। आरोपी युवक के कहने पर होटल के किचन में उसने खाना बनाया।
विज्ञापन

छेड़खानी
इसी बीच मुख्य आरोपी युवक के तीन दोस्त भी होटल के कमरे में पहुंच गए। आरोप है कि खाना खाने के बाद चारों युवकों ने उसे दबोचकर सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती ने शोर मचाया तो चारो आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची और तफ्तीश की। इंसपेक्टर नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि चारो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। युवती को शनिवार को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। घटना से इलाके में हड़कंप मचा रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें