pratapgarh news : प्रतापगढ़ में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।
- फोटो : prayagraj
कंधई के पिपरी खालसा में रविवार रात कार से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर बोलेरो पेड़ से टकरा गई। जिससे बोलेरो सवार सिपाही संदीप समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंचे कंधई थाने के सिपाही ने संदीप के मोबाइल से रिश्तेदार को फोन कर घटना की सूचना दी। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। लोग भागकर अस्पताल पहुंचे।
pratapgarh news : एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत पर जुटी भीड़।
- फोटो : प्रतापगढ़
यहां एक साथ पांच शवों को देख लोगों की रूह कांप उठी। पुलिस ने शवों को मर्चरी भेज दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद सिपाही संदीप, उसके चचेरे भाई अखिलेश व परिवार के राहुल उर्फ अमरेंद्र और संदीप यादव के शवों को एंबुलेंस से मानधाता पुलिस की निगरानी में खजोहरी भेजा गया। जबकि दूसरी एंबुलेंस से चालक पप्पू का शव आईटीआई के पीछे ले जाया गया। परिवार के लोग पैतृक गांव खजोहरी जाने के लिए तैयार नहीं हुए। शवों के पहुंचते ही परिवार के लोग बिलखने लगे।
pratapgarh news : हादसे के पहले सिपाही की सगाई की तस्वीर।
- फोटो : prayagraj
दिन में मंगनी, रात में सिपाही की हो गई मौत
नगर कोतवाली के खजोहरी निवासी संदीप कुमार यादव पुत्र विश्वनाथ यादव चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। संदीप के पिता विश्वनाथ वन विभाग में दरोगा के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। संदीप वर्ष 2013 में उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। हालांकि मामला कोर्ट में जाने के बाद तीन साल पहले ही उसे तैनाती मिली थी। मौजूदा समय में उसकी तैनाती मऊ जनपद की नगर कोतवाली में थी। परिवार के लोगों ने रूपापुर की रहने वाली सुप्रिया यादव से उसकी शादी तय की थी।
pratapgarh news : प्रतापगढ़ हादसे में मृत सिपाही संदीप यादव (फाइल फोटो)।
- फोटो : प्रतापगढ़
मंगनी होने के कारण वह एक दिसंबर को अवकाश लेकर घर आया था। रविवार को खुशी के माहौल में मंगनी की रस्म अदा हुई। शाम को संदीप अपने बड़े भाई संतोष की ससुराल में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बोलेरो से निकला। रात में अचानक आई उसकी मौत की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया। खुशी वाले घर में चीत्कार की गूंज सुनाई देने लगी। सोमवार को उसे ड्यूटी पर लौटना था। संदीप के शव से भाई संतोष यादव, शैलेष व प्रज्ज्वल के साथ ही मां सीता देवी लिपटकर रोती रहीं।