फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर बैठे मिलेंगी बैंक की सेवाएं, एसबीआई ने शुरू की डोर स्टेप बैंकिंग, जानें और क्या मिलेंगी सुविधाएं

Sat, 19 Dec 2020 08:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
एसबीआई - फोटो : Pintrest
विज्ञापन

बैंक की सेवाएं अब घर बैठे मिलेंगी। एसबीआई ने डोर स्टेप बैंकिंग की शुरुआत की है। इसके तहत खाताधारक 10 हजार रुपये तक जमा और निकाल सकेंगे। इसके अलावा अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। हालांकि इसके लिए ग्राहक को प्रति ट्रांजेक्शन 75 रुपये शुल्क अदा करने होंगे। 

विज्ञापन


प्रयागराज के दौरे पर शनिवार को आए लखनऊ सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक अजय कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि आरबीआई ने सभी बैंकों को यह सेवा शुरू करने का निर्देश दिया है। इसी के तहत एसबीआई के ग्राहकों के लिए यह सेवा शुरू की गई है। इसके तहत खाताधारक को बैंक के पोर्टल पर अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कराना होगा।

sbi
इसकी मदद से घर पर ही जीवित होने का प्रमाण पत्र, कैश लेन देन, खाता अपडेट समेत अन्य सुविधाओं की मांग की जा सकती है। इस सेवा के लिए एजेंसी हायर की गई है। पोर्टल पर आवेदन करने पर एजेंसी के कर्मचारी घर पहुंच कर सुविधा प्रदान करेंगे। इसके लिए ग्राहक को प्रति ट्रांजेक्शन 75 रुपये देने होंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 25 शहरों में यह सेवा शुरू की गई है।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाएं बढ़ाने के लिए भी बैंक की ओर से कई कदम उठाए गए हैं। चलो गांव की ओर नारा के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में ग्रामीण शाखाओं के लिए अलग क्षेत्रीय प्रबंधक की तैनाती की गई है। छोटे उद्योगों, स्वरोजगार के लिए ऋण की विशेष योजनाएं शुरू की गई हैं।

sbi
उन्होंने इन सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में स्थिति ज्यादा खराब रही लेकिन नवंबर तक के बैंकिंग कारोबार को देखें तो पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा ऋण दिए गए हैं। मुख्य महाप्रबंधक ने बैंक की अन्य योजनाओं और प्रगति के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन

गोल्ड लोन - फोटो : pixabay

26 करोड़ से 350 करोड़ तक पहुंचा गोल्ड लोन का कारोबार

कोरोना संक्रमण काल में गोल्ड लोन में अप्रत्याशित बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एसबीआई वर्तमान वित्तीय वर्ष के दौरान प्रदेश में अब तक 350 करोड़ रुपये का गोल्ड दे चुका है। जबकि, पिछले वर्ष पूरे वर्ष इस मद में 26 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। हालांकि सीजीएम अजय कुमार गोल्ड लोन के कारोबार में इस बढ़ोतरी को लॉकडाउन या बेरोजगारी से जोड़कर नहीं देखते। उनका कहना है कि बैंक का पिछले कुछ महीनों में ही गोल्ड लोन पर फोकस हुआ है। इसकी वजह से इसमें यह वृद्धि देखी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में 550 करोड़ रुपये का गोल्ड लेन देने का लक्ष्य रखा गया है।

फोन पर कर सकेंगे शिकायत

एसबीआई के बैंक कर्मियों या सेवाओं से किसी तरह की समस्या है तो इसकी शिकायत की प्रक्रिया आसान हो गई है। बैंक की ओर से चार टेलीफोन नंबर लिए गए हैं। ये नंबर सभी शाखाओं में लगेंगे। ग्राहक इन नंबरों पर शिकायत कर सकेंगे। सीजीएम ने बताया कि ये नंबर जल्द ही सार्वजनिक किए जाएंगे। इसका व्यापक प्रसार-प्रसार भी किया जाएगा। उन्होंने एटीएम सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए प्रयागराज में एक अधिकारी भी नियुक्त किया। सीजीएम ने बताया कि एटीएम सेवा के लिए अलग डीजीएम की नियुक्ति की गई है। उम्मीद जताई कि दो से तीन महीने में एटीएम सुविधा को लेकर शिकायतें कम होंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें