Prayagraj News : भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर काटा 71 किलो का केक।
- फोटो : प्रयागराज
प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश का स्वाभिमान हैं, नारी शक्ति का अभिमान हैं। हर जाति हर धर्म और संप्रदाय एवं मजहब के उत्थान के लिए संकल्पित हैं। सेना के गौरव हैं, अंत्योदय के लिए कटिबद्ध हैं।
मंत्री नंदी ने समारोह में मौजूद अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सबका साथ, सबका विश्वास और सबका सहयोग लेकर चलने वाले प्रधानमंत्री जी लाखों-करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत हैं।
मंत्री नंदी द्वारा आयोजित वृहद समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि देश के लोकतंत्र के सबसे प्रमुख और लोकप्रिय नेता का आज जन्मदिन जिनका नाम है जिनका नाम है नरेंद्र दामोदरदास मोदी, जो एक शेर हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब आतंकवादियों ने चैलेंज किया कि श्रीनगर के लाल चौक पर जो अपनी मां का दूध पिया हो वह झंडा फहराए और भारत माता की जय के नारे लगाए तो जोशी जी के नेतृत्व में चल रही यात्रा में शामिल नरेंद्र मोदी ने कहा था मैं भारत मां का बेटा हूं और दूध पिया हूं, श्रीनगर की चौक पर तिरंगा फहराऊंगा। नरेंद्र मोदी ने अपना वादा पूरा किया और श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया। अभी कुछ दिन पहले ही देशवासियों ने श्रीनगर के लाल चौक पर जन्माष्टमी का त्योहार भी मनाया। आतंकवादियों पर एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी।
मंत्री नंदी ने कहा कि राष्ट्रीयता की पहचान प्रभु श्री राम के स्थान पर मंदिर का नींव रखने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री हैं नरेंद्र मोदी। मंत्री नंदी ने कहा कि जिसने गरीबी एहसास किया हो, गरीबी को जिसने देखा हो, गरीबी को जिसने महसूस किया होl बरसते पानी में मां के आंचल में छिपा हो, रेलवे स्टेशन पर दौड़ते हुए जिसने यात्रियों को चाय पिलाई हो वो नौजवान देश का प्रधानमंत्री बनता है। जिसने हिंदुस्तान के लाखों लोगों को छत दिया, गैस और बिजली भी का कनेक्शन दिया देश की सुरक्षा दूसरे तरफ गरीब का सम्मान बना रहे इसके बारे में लगातार सोचते हैं और कार्य करते हैं।
इस अवसर पर भाजपा काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह गौर, सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी, फूलपुर की सांसद केसरी देवी पटेल, शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, फूलपुर विधायक प्रवीण पटेल, विधायक बारा डॉ. अजय भारतीया, मेजा विधायक नीलम करवारिया, विधायक फाफामऊ विक्रमाजित मौर्य, कोरांव विधायक राजमणि कोल, विभावनाथ भारती, प्रयागराज माहानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, जिला प्रभारी ओमकार केसरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे.