मुख्य परीक्षा के आधार पर ही अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया जाएगा। इसी आधार पर राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेजों में भी पहली बार लिखित परीक्षा के तहत प्रवक्ता के 124 पदों पर भर्ती होने जा रही है। इन पदों पर भी अब तक सीधे इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती होती थी। प्रारंभिक परीक्षा 26 सितंबर को प्रस्तावित है, जिसके लिए 42 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं।
तीसरी बड़ी परीक्षा तीन अक्तूबर को प्रस्तावित है, जिसके तहत स्टाफ नर्स के 3012 पदों पर भर्ती होनी है। स्टाफ नर्स/सिस्टर ग्रेड-2 (पुरुष/महिला) परीक्षा-2021 के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती के लिए एक लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। स्टाफ नर्स की परीक्षा के बाद 24 अक्तूबर को पीसीएस-2021 और सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/ क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ)-2021 की प्रारंभिक परीक्षा प्रस्तावित है। पीसीएस के कुल 538 पदों पर भर्ती होनी है, जिनमें डिप्टी कलेक्टर के 52 पद शामिल हैं। परीक्षा के लिए रिकार्ड छह लाख 91 हजार 173 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं।