फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत नरेंद्र गिरि केस : पहले मठ फिर मंदिर पहुंची सीबीआई, नए महंत से घंटे भर पूछताछ

Fri, 08 Oct 2021 01:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News : महंत बलवीर गिरि। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरि की मौत मामले की जांच में जुटी सीबीआई की टीम बृहस्पतिवार को फिर बाघंबरी मठ और मंदिर पहुंची। पहर में पहले मठ पहुंचकर सीबीआई के अफसरों ने नए महंत बलवीर गिरि से करीब घंटे भर तक पूछताछ की। उनसे नरेंद्र गिरि के साथ ही आनंद गिरि के बारे में भी सवाल पूछे।

विज्ञापन


इसके बाद घटना दो अहम गवाह सेवादारों को भी बुलाकर सवाल दागे। महंत को लेकर ही टीम बड़े हनुमान मंदिर पहुंची और सेवादारों से जानकारी ली। इसके बाद टीम लौट गई। सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम दोपहर 11.45 बजे के करीब बाघंबरी मठ पहुंची। यहां टीम ने सबसे पहले मामले के दो गवाह सेवादारों को बुलाया। इनमें बबलू और सुमित शामिल थे। गौरतलब है कि सबसे पहले सुमित और बबलू को ही घटना की जानकारी हुई थी। टीम ने करीब आधे घंटे तक दोनों से पूछताछ की।

prayagraj : महंत नरेंद्र गिरि और महंत बलवीर गिरि। फाइल फोटो। - फोटो : prayagraj
घटना के बाबत कुछ सवाल पूछे और फिर महंत व मठ से संबंधित सवाल पूछे। आनंद गिरि की ओर से महंत को परेशान किए जाने के आरोपों के बाबत भी उनसे जानकारी ली गई। करीब आधे घंटे तक पूछताछ के बाद टीम ने नए महंत बलबीर गिरि से पूछताछ शुरू की। करीब एक घंटे तक उनसे सीबीआई टीम के तीनों अफसर लगातार पूछताछ करते रहे। इस दौरान उनसे न सिर्फ महंत बल्कि आनंद गिरि के बाबत भी पूछताछ की गई। करीब एक घंटे तक यह पूछताछ चलती रही।

Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले की जांच करने मठ बाघंबरी गद्दी पहुंची सीबीआई की टीम। - फोटो : प्रयागराज
बलबीर की ही गाड़ी में मंदिर पहुंचे अफसर
पूछताछ के बाद सीबीआई के अफसर करीब दोपहर डेढ़ बजे मठ से निकल गए। खास बात यह कि वह अपनी गाड़ी में नहीं बल्कि मठ के नए महंत बलबीर गिरि के साथ उनकी ही गाड़ी में सवार होकर निकले। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई अफसर महंत बलबीर गिरि को लेकर बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां कई सेवादारों से एक एक करके महंत के अलावा आनंद गिरि, आद्या तिवारी व संदीप तिवारी के बाबत सवाल पूछे गए। करीब दो घंटे बाद टीम वापस बाघंबरी मठ पहुंची और इसके बाद अपनी गाड़ी में सवार होकर वहां से चली गई।
विज्ञापन

Prayagraj News : मठ बाघंबरी गद्दी में महंत बलवीर गिरि की विधि विधान से ताजपोशी हुई। - फोटो : प्रयागराज
कई अन्य सेवादारों से फिर हो सकती है पूछताछ
सूत्रों का कहना है कि महंत की मौत मामले की जांच में जुटी सीबीआई जल्द ही मठ के कुछ अन्य सेवादारों से भी पूछताछ कर सकती है। दरअसल आनंद गिरि, आद्या तिवारी व संदीप तिवारी से सात दिनों की गहन पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम ने अपनी नजर एक बार फिर से मठ पर टिका दी है। मठ के सेवादारों से बृहस्पतिवार को सीबीआई ने तीसरी बार पूछताछ की। इससे पहले सीबीआई 25 सितंबर व उसके बाद एक बार और मठ पहुंचकर सेवादारों से घंटों पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें