अखिलेश का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। छोटू कस्बे के ही एक इंटर कॉलेज में 10वीं का छात्र था। पिता कमलाशंकर राज मिस्त्री हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने विधिक कार्रवाई के बिना ही मृतक का अंतिम संस्कार भी कर दिया। दुर्घटना में घायल शिवम, सोनू, दीपक, रमा, अंशू, अभिषेक, नीरज, संतोष, संजू, सुषमा, पूजा, रीता, मनीषा, कपिल, अतुल, रवि, रामगरीब, अंकित को प्राथमिक उपचार की बाद छोड़ दिया गया। कुछ घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।