फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक : शानदार प्रदर्शन करने वाली हॉकी खिलाड़ी गुरजीत और निशा बनेंगी अफसर

Thu, 19 Aug 2021 09:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • गुरजीत को एपीओ तो निशा को एसीएम बनाए जाने की चर्चा
  • एनसीआर मुख्यालय में दोनों खिलाड़ियों का होगा सम्मान
विज्ञापन
गुरजीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य गुरजीत कौर और निशा वारसी को रेलवे अफसर बनाने जा रहा है। यह दोनों ही खिलाड़ी डीआरएम ऑफिस में सीनियर क्लर्क के पद पर तैनात हैं। ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन के लिए उत्तर मध्य रेलवे ( एनसीआर) द्वारा दोनों ही खिलाड़ियों को अफसर बनाया जा रहा है। इसकी घोषणा शुक्रवार को एनसीआर मुख्यालय में की जा सकती है।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय मैचों में 70 से ज्यादा गोल कर चुकीं गुरजीत वैसे तो पंजाब के अमृतसर जिले की रहने वाली हैं, लेकिन बीते कई वर्षों से वह डीआरएम ऑफिस प्रयागराज के पर्सनल विभाग में सीनियर क्लर्क के पद पर तैनात हैं। इसी तरह निशा वारसी भी डीआरएम ऑफिस के कामर्शियल विभाग में सीनियर क्लर्क के पद पर ही तैनात हैं। दोनों ही खिलाड़ियों द्वार ओलंपिक में किए गए बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए उनके प्रमोशन की फाइल रेलवे बोर्ड को भेजी जा चुकी है।

विज्ञापन

Prayagraj News : निशा वारसी। - फोटो : प्रयागराज
सूत्र बताते हैं कि दोनों ही खिलाड़ियों के प्रमोशन की मंजूरी रेलवे बोर्ड ने दी है। अब यह दोनों ही खिलाड़ियों को रेलवे में गजटेड अफसर के रूप में पदोन्नति दी गई है। बताया जा रहा है कि सीनियर क्लर्क के रूप में इन दोनों का ग्रेड पे 2800 था, लेकिन राजपत्रित अधिकारी होने के बाद इनका ग्रेड पे 4800 हो जाएगा। गुरजीत को जहां अब एपीओ का पद मिलेगा तो वहीं निशा अब एसीएम बन जाएंगी।

साथ ही दोनों को रेलवे की ओर से दिए जाने वाला मेटल पास भी मिलेगा। इस बीच एनसीआर मुख्यालय में दोनों ही खिलाड़ियों का शुक्रवार को स्वागत किया जाएगा। यहां उन्हें स्मृति चिह्न दिया जाएगा। इसी दौरान दोनों के प्रमोशन की भी घोषणा की जा सकती है। दोनों खिलाड़ियों के स्वागत के लिए रेलवे के सभी विभागों में कार्यरत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया गया है। बता दें कि उड़न परी के नाम से विख्यात पीटी ऊषा को भी ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के बाद रेलवे में एपीओ बनाया गया था।

प्रयागराज आने की है बहुत खुशी : गुरजीत
दिल्ली में पीएम मोदी और उसके बाद अब लखनऊ में सीएम योगी से सम्मानित होने के बाद गुरजीत कौर और निशा वारसी लंबे समय के बाद प्रयागराज पहुंच रही हैं। अमर उजाला से हुई बातचीत में गुरजीत ने बताया कि प्रयागराज आने की उन्हें बहुत खुशी है। कहा कि वह शुक्रवार की सुबह ही लखनऊ से प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेंगी। गुरजीत ने कहा कि देश के लिए ओलंपिक खेलना गर्व की बात है। उन्होंने पीएम मोदी द्वारा सभी ओलंपिक खिलाड़ियों के आयोजित कार्यक्रम की भी सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें