फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

high court : फर्जी वकीलों का पता लगाने की प्रक्रिया की हाईकोर्ट ने मांगी जानकारी

Fri, 08 Oct 2021 10:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
हाईकोर्ट
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश में वकालत कर रहे फर्जी वकीलों के सत्यापन को लेकर उत्तर प्रदेश बार काउंसिल से पूछा है कि वह बताएं कि इसका पता लगाने की कौन सी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। यह आदेश जस्टिस मनोज मिश्र व जस्टिस जयंत बनर्जी की खंडपीठ ने शक्ति प्रताप सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है। 
विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कि वकालत की डिग्री फर्जी होने की बार काउंसिल में शिकायत भी की गई है, परंतु कोई  कार्रवाई नहीं हुई । याचिका दाखिल कर इस संबंध में पारित सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश का भी हवाला दिया गया है, जिसमें प्रदेश बार काउंसिल को ऐसे मामलों का पता लगाकर कार्रवाई करने का निर्देश है।

हाईकोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के लिए 25 अक्तूबर की तिथि तय की है और उस तिथि पर यूपी बार काउंसिल को ऐसे फर्जी वकीलों की शिकायतों का पता लगाने को लेकर बार काउंसिल द्वारा अपनाई जा रही प्रक्रिया से कोर्ट को अवगत कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें