फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : हाईकोर्ट ने कानपुर देहात में मां- बेटी की जलने से हुई मौत पर प्रदेश सरकार से मांगी जांच रिपोर्ट

Thu, 23 Feb 2023 11:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कानपुर देहात में कब्जा हटाने के दौरान महिला और उसकी बेटी की जलने से हुई मौत के मामले में दाखिल एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से जांच की प्रगति रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
Prayagraj News : इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कानपुर देहात में कब्जा हटाने के दौरान महिला और उसकी बेटी की जलने से हुई मौत के मामले में दाखिल एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से जांच की प्रगति रिपोर्ट मांगी है। यही नहीं कोर्ट ने गृह सचिव का इस मामले में हलफनामा भी मांगा है। कोर्ट 16 मार्च को इस मामले की सुनवाई करेगी। यह आदेश जस्टिस एमके गुप्ता की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने अवनीश कुमार पांडेय की तरफ से दाखिल जनहित याचिका पर पारित किया।

विज्ञापन


याचिका दाखिल कर मांग की गई है कि कोर्ट सरकार द्वारा जारी जांच में स्वयं हस्तक्षेप कर इसकी मानिटरिंग करें। बृहस्पतिवार को प्रदेश सरकार की तरफ से कोर्ट को बताया गया कि शासन ने इस घटना के बाद तत्काल कार्रवाई की है। बताया गया कि अधिकारियों को निलंबित किया गया है तथा दोषियों के खिलाफ हत्या तथा हत्या के प्रयास की प्राथमिकी भी दर्ज करा दी गई है। कोर्ट को बताया गया कि सरकार ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम के साथ साथ इस घटना की मजिस्ट्रेटिएल जांच का भी आदेश जारी किया है तथा मृतक के परिवार को पांच लाख रुपये दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें