फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी : यूपीपीएससी ने जारी किए चार सीधी भर्तियों के परिणाम

Thu, 20 Jan 2022 09:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

राज्य पुरातत्व विभाग के तहत सहायक पुरातत्व अधिकारी के दो पदों पर कृष्ण मोहन दुबे एवं मनोज कुमार यादव का चयन किया गया है। वहीं, कर्मचारी बीमा योजना, श्रम चिकित्सा सेवाएं के तहत चिकित्साधिकारी (एलोपैथ) के तीन पदों में से एक पद पर दीप्ती यादव को चयनित घोषित किया गया है।
विज्ञापन
Prayagraj News : यूपीपीएससी। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने बृहस्पतिवार को चार सीधी भर्तियों के अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिए। इनमें सहायक पुरातात्विक अधिकारी, चिकित्साधिकारी (एलोपैथ), कीट विज्ञानी और असिस्टेंट प्रोफेसर कम्यूनिटी मेडिसिन के पद शामिल हैं।

विज्ञापन


राज्य पुरातत्व विभाग के तहत सहायक पुरातत्व अधिकारी के दो पदों पर कृष्ण मोहन दुबे एवं मनोज कुमार यादव का चयन किया गया है। वहीं, कर्मचारी बीमा योजना, श्रम चिकित्सा सेवाएं के तहत चिकित्साधिकारी (एलोपैथ) के तीन पदों में से एक पद पर दीप्ती यादव को चयनित घोषित किया गया है। अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के करण अनुसूचित जनजाति श्रेणी के दो पद खाली रह गए, जिनके पुनर्विज्ञापन की संस्तुति की गई है।

उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के तहत कीट विज्ञानी के दो अनारक्षित पदों पर सत्य शरण एवं निर्वेश सिंह को चयनित किया गया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर कम्यूनिटी मेडिसिन के तीन में से एक पद पर लाल दिवाकर सिंह को चयनित घोषित किया गया है। अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण ओबीसी श्रेणी के दो पद रिक्त रह गए, जिनके पुनर्विज्ञापन की संस्तुति की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें