prayagraj news : बघाड़ा क्षेत्र में पानी से घिरा मकान।
- फोटो : prayagraj
बाढ़ से हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। तटवर्ती इलाके की बड़ी आबादी बाढ़ से प्रभावित हो गई है। सोमवार को शहरी इलाकों की ओर बाढ़ का रुख होने से लोगों के दिलों की धड़कनें तेज हो गईं। हालांकि इस दिन माताटीला से यमुना में पानी नहीं छोड़ा गया। कानपुर बैराज से भी गंगा में पानी नहीं छोड़ा गया।
prayagraj news : यमुना के जलस्तर में वृद्घि के कारण पुराने यमुना पुल के पास कुछ ऐसा दिखा नजारा।
- फोटो : prayagraj
इससे अगले 24 घंटे में यमुना का वेग रुकने की बात कही जा रही है। सिंचाई बाढ़खंड के एक्सईएन ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि यमुना की रफ्तार घटने लगी है। रात 10 बजे के बाद 1.50 सेमी प्रतिघंटा की रफ्तार से यमुना का जलस्तर बढ़ रहा था। एक्सईएन का कहना है कि अगर फिर बारिश नहीं हुई और बांधों से पानी नहीं छोड़ा गया तो मंगलवार तक यमुना का वेग थम सकता है।
- बाढ़ कंट्रोल रूम नंबर: 0532-2641577, 264157
- बाढ़ नियंत्रण प्रभारी उपजिलाधिकारी सदर- 9454417814