फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनकामेश्वर में कमिश्नर ने किया रुद्राभिषेक, दर्शन में विलंब होने से न्यायमूर्ति खिन्न

Mon, 09 Aug 2021 11:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • बाबा के दरबार में सीधे पहुंचे कमिश्नर, तीन जजों, श्रद्धालुओं ने लगाई कतार
विज्ञापन
prayagraj news : सावन के तीसरे सोमवार को मनकामेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन के तीसरे सोमवार पर मनकामेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच रुद्राभिषेक करने पर कमिश्नर संजय गोयल विवादों में घिर गए। श्रद्धालुओं का आरोप था कि कमिश्नर के परिवार समेत पूजा-अर्चना करने केदौरान कतार में उनको काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। श्रद्धालुओं के बीच हाईकोर्ट के तीन जज भी खड़े थे, भोलेनाथ के दर्शन में विलंब होने पर वे भी खिन्न दिखे। उधर कमिश्नर का कहना है कि वह रुद्राभिषेक करने तो गए थे, लेकिन इस दौरान किसी श्रद्धालु को दर्शन करने से नहीं रोका गया।

विज्ञापन


कमिश्नर शाम पांच बजे केकरीब मनकामेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक करने पहुंचे थे। कमिश्नर केसाथ उनका परिवार भी था। सावन महीने का सोमवार होने के कारण मंदिर में बड़ी संख्या में आम श्रद्धालु भी दर्शन-पूजन करने के लिए जुटे थे। कमिश्नर ने करीब डेढ़ घंटे तक परिवार समेत रुद्राभिषेक किया। आरोप है कि इस दौरान मंदिर के मुख्यस्थल में ही बैरीकेडिंग कर दी गई, जिससे आम श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन के लिए इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन

prayagraj news : मनकामेश्वर मंदिर में दर्शन पूजन करते श्रद्धालु। - फोटो : prayagraj
खास बात यह रही कि इस दौरान हाईकोर्ट के तीन जज भी वहां पहुंचे और उन्हें भी परेशान होना पड़ा। इसे लेकर श्रद्धालु ही नहीं, बल्कि जजों में भी नाराजगी रही। घटना लोगों के बीच चर्चा विषय भी बनी रही। उधर इस मामले में मनकामेश्वर मंदिर के महंत श्रीधरानंद ब्रह्मचारी का कहना है कि कमिश्नर शाम को पांच बजे रुद्राभिषेक केलिए आए थे। उनकेआने से पहले मंदिर परिसर की साफ-सफाई केलिए 15 मिनट तक दर्शन-पूजन रोका गया था। इसकेबाद कतारबद्ध होकर श्रद्धालु पूर्व की तरह दर्शन पूजन करते रहे।

मैंने सिविल सेवा की तैयारी प्रयागराज से ही की है। पढ़ाई के दौरान ही मनकामेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक का संकल्प लिया था। इसी संकल्प को पूरा करने के लिए मैं मंदिर गया था। मैंने एक कोने में पूजा की। इस दौरान किसी को रोका नहीं गया। रुद्राभिषेक का कार्यक्रम कुछ देर तक चलता है। सावन केसोमवार केदिन इतनी देर तक दर्शन केलिए किसी को रोकना अव्यवहारिक है। मैंने हिदायत भी दी थी कि किसी को न रोका जाए। मेरी जानकारी में किसी को पूजन से रोका नहीं गया है। -संजय गोयल, कमिश्नर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें