बिहार के खगड़िया जिले का रहने वाला विशाल शाह (22) पुत्र रंजीत शाह झूंसी में निर्माणाधीन पुल पर मजदूरी करता था। रात में फांसी लगाकर उसने जान दे दी। दो दिन पहले ही वह बिहार से काम पर लौटा था। उसके साथ काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद सभी सो गए।
झूंसी में निर्माणाधीन पुल के पास रहकर मजदूरी करने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव पीपल के पेड़ से लटका मिला। दो दिन पहले ही वह बिहार से लौटा था। किन परिस्थितियों में उसने यह कदम उठाया इसकी जानकारी करने में पुलिस जुटी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
बिहार के खगड़िया जिले का रहने वाला विशाल शाह (22) पुत्र रंजीत शाह झूंसी में निर्माणाधीन पुल पर मजदूरी करता था। रात में फांसी लगाकर उसने जान दे दी। दो दिन पहले ही वह बिहार से काम पर लौटा था। उसके साथ काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद सभी सो गए। इसी दौरान विशाल टीन शेड के कमरे से बाहर निकाल गया। सुबह उसका शव पास के पीपल के पेड़ से लटकता मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई।