फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त में शराब नहीं देने पर सेल्समैन को गोली मारी

Tue, 31 Jan 2017 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
shot dead
विज्ञापन
शहर के ममफोर्डगंज इलाके में सोमवार देर शाम मुफ्त की शराब नहीं देने पर बदमाश ने सेल्समैन नागेंद्र सिंह (42) को गोली मारी और भाग गया। सीने में गोली धंसने से घायल सेल्समैन को अस्पताल ले जाया गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों से पूछताछ की लेकिन बदमाश का पता नहीं चल सका। अलबत्ता एक नाम सामने आया है जिसका हवाला देकर पहले भी लोग दुकान से मुफ्त में शराब मांगने आ चुके थे। अज्ञात हमलावर के खिलाफ केस लिखा गया।
विज्ञापन


फव्वारा चौराहे पर राजेश जायसवाल उर्फ पप्पू की अंग्रेजी शराब की दुकान है। राजरूपपुर निवासी 42 वर्षीय नागेंद्र सिंह इस दुकान में सेल्समैन है। सोमवार देर शाम करीब साढ़े छह बजे एक युवक आया और रम की एक बोतल मांगी। नागेंद्र ने बोतल लाकर दी तो युवक उसे पैंट की जेब में डालकर जाने लग। नागेंद्र ने 340 रुपये मांगे मगर युवक आगे बढ़ गया। इस पर सेल्समैन बाहर निकला और युवक से बोतल छीन ली।

वह वापस दुकान के भीतर जा रहा था तभी उसी युवक ने उस पर पिस्टल से फायर कर दिया। गोली उसके सीने के पास धंस गई। नागेंद्र लहूलुहान होकर गिर गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे लेकिन इतनी देर में हमलावर युवक फरार हो गया। घायल नागेंद्र को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। खबर पाकर पुलिस अधिकारी अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


नागेंद्र के परिजन भी अस्पताल आ गए। एक्सरे में उसके सीने में गोली फंसी दिखी। डॉक्टरों ने कहा कि ऑपरेशन कर गोली निकाली जाएगी। फिलहाल सेल्समैन की हालत खतरे से बाहर है। गनीमत रही कि गोली सीने में तिरछा धंसी है। नागेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह गोली मारने वाले को जानता नहीं पर पहचान सकता है। पहले भी कुछ लोग मुफ्त में शराब लेने आए और किसी अन्नू पांडेय का नाम लिया था। सीओ कर्नलगंज विजय शंकर तिवारी ने बताया कि बदमाश का पता लगाया जा रहा है।।

ममफोर्डगंज की तरह रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे अल्लापुर में भी लेबर चौराहा स्थित शराब की दुकान के सेल्समैन पर फायरिंग कर बदमाश भाग गए थे। गनीमत रही कि गोली सेल्समैन को लगी नहीं। उसने पुलिस को बताया कि बदमाश मुफ्त में शराब मांग रहे थे और पैसे भी छीनने का प्रयास किया। इंस्पेक्टर जार्जटाउन ने बताया कि सेल्समैन ने केस नहीं दर्ज कराया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें