फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ ने दबोचे पांच पेशेवर लुटेरे

Sat, 26 Aug 2017 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
एसटीएफ ने इलाहाबाद, प्रतापगढ़, आजमगढ़, जौनपुर समेत कई जिलों में लूटपाट करने वाले पेशेवर गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसी गैंग ने पिछले हफ्ते हंडिया में बैंक एजेंट से दो लाख रुपये और बाइक लूटी थी। इन बदमाशों ने अगले कुछ दिनों में आजमगढ़ में स्कार्पियो, हंडिया टोल टैक्स की रकम समेत रायबरेली और नोएडा में लूट की योजना बना रखी थी। इनके कब्जे से कई असलहे, कारतूस, नगदी, लूटी गई दो बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन


एसटीएफ इलाहाबाद यूनिट के डिप्टी एसपी प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि इस गिरोह की कारगुजारियों की लगातार सूचना मिल रही थी। एसटीएफ के इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार रात मुखबिर की सूचना पर हंडिया पुलिस के साथ बैरगिया नाला के पास दो बाइक सवार पांच बदमाशों को घेर लिया। पुलिस को देख बदमाशों ने भागने की कोशिश की लेकिन बाइक फिसलने पर गिर गए। पुलिस ने सभी बदमाशों को दबोच लिया। उनकी तलाशी में एक पिस्टल, चार तमंचा, कई कारतूस, पांच मोबाइल फोन के अलावा 17 अगस्त को हंडिया में जीटी रोड पर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक दिवाकर पांडेय से लूटी गई बाइक, 70 हजार रुपये, कई एटीएम कार्ड, चेकबुक भी मिली। दिवाकर से दो लाख रुपये लूटे गए थे।

बाकी रकम इन बदमाशों ने खर्च कर डाली थी। गिरफ्तार अपराधियों में हंडिया के इब्राहिमपुर गांव का पवनेश पांडेय उर्फ इंस्पेक्टर, सियाडीह गांव का प्रवीण कुमार उर्फ सीओ, सोरांव में कुरगांव करौंदी का ब्रहमा सिंह उर्फ रामबाबू, प्रतापगढ़ में संग्रामगढ़ के भारतगढ़ का प्रशांत उर्फ गुड्ूडू उर्फ डॉक्टर, कुंडा प्रतापगढ़ के मानस का पूरा गांव रामराज यादव है। दिवाकर पांडेय को लूटने की मुखबिरी उसके ही गांव के प्रवीण यादव ने की थी जो पकड़ा गया है। इनमें पवनेश के खिलाफ डकैती, लूट, हत्या की कोशिश, गैंगस्टर के 15 तो रामराज के खिलाफ 19 आपराधिक केस हैं।
विज्ञापन


एसटीएफ का दावा है कि बदमाशों की गिरफ्तारी से लूट की कई बड़ी वारदात टली है। पूछताछ में पवनेश और रामराज ने बताया कि वे बृहस्पतिवार रात भूरे रंग की स्कार्पियो लूटने की खातिर निकले थे। दरअसल, तीन रोज पहले वे आजमगढ़ में हवाला कारोबारी को लूटने के लिए इसी रंग की स्कार्पियो से गए थे लेकिन लूटपाट के दौरान ही पुलिस के आने पर उन्हें पैदल भागना पड़ा। स्कार्पियो वहीं छूट गई थी। इसी वजह से वे उसी रंग की स्कार्पियो लूटकर भरपाई करना चाहते थे। इसके अलावा कुछ ही दिन में वे हंडिया टोल प्लाजा की रकम बैंक भेजे जाते समय लूटने की फिराक में थे। फूलपुर में बाबूगंज के मैदा कारोबारी, रायबरेली में सलवन के सराफा व्यापारी के अलावा जेल से अपराधी विपिन पांडेय के रिहा होने पर नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी के कई करोड़ रुपये बैंक के रास्ते में लूटने की साजिश रची थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें