फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ ने शुरू की जांच, मौके पर पहुंचे कमांडेंट

Wed, 17 Feb 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी जिले के अथसराय-कनवार रेल खंड से 25 पेंड्रोल क्लिप गायब हो जाने के मामले की जांच रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने शुरू कर दी है। मंगलवार को मौके पर आरपीएफ के सीनियर डीएससी (कमांडेंट) भी गए। यहां काफी देर तक वे रहे। बताया जा रहा है कि आरपीएफ ने आसपास रहने वाले लोगों से आज बातचीत की।
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार की सुबह निरीक्षण के दौरान ट्रैकमैन ने देखा कि अथसराय-कनवार के बीच मेन अप लाइन की 25 पेंड्रोल क्लिप गायब है। पेंड्रोल क्लिप गायब देख उसने संबंधित स्टेशन मास्टर को खबर दी। कंट्रोल रूम पर इसकी सूचना आई तो रेल महकमे में हड़कंप मच गया। इस दौरान संबंधित रूट पर तकरीबन दो घंटे तक ट्रेनें कॉशन पर चलाई गई। उधर रेलवे ने आरपीएफ में इसकी रिपोर्ट दर्ज करा दी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरपीएफ कमांडेंट आज मौके पर गए। इस दौरान इलाहाबाद से आरपीएफ का काफी स्टॉफ भी उनके साथ रहा।

उधर स्थानीय पुलिस ने भी इस मामले में जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों से संदिग्ध गतिविधि करने वाले व्यक्तियों के बारे में पूछा गया। इस बीच पुलिस ने इलाकाई चोरों की सूची भी खंगाली। इलाहाबाद मंडल के पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच शुरू हो गई है। आरपीएफ और स्थानीय पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें