फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : कैबिनेट मंत्री नंदी के सरकारी लेटरपैड चोरी, दो पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sat, 24 Oct 2026 01:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के कार्यालय से डिजिटल डाटा और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर दुरुपयोग करने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
नंद गोपाल गुप्ता नंदी, कैबिनेट मंत्री। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के कार्यालय से डिजिटल डाटा और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर दुरुपयोग करने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


नंदी के मीडिया सलाहकार दिव्यांश शेखर सिंह ने पुलिस को बताया कि गौरव मिश्रा मंत्री के सोशल मीडिया की टीम में वीडियो एडिटर और ग्राफिक्स डिजाइनर के तौर पर काम करता था। उसके पास मंत्री से संबंधित डिजिटल डाटा, फोटो, हार्ड डिस्क और यूट्यूब अकाउंट का एक्सेस था। कार्यालय के कर्मचारियों ने कंप्यूटर और दराज की जांच की तो डिजिटल डाटा और महत्वपूर्ण दस्तावेज नहीं मिले।

आरोप है कि गौरव ने पूर्व कर्मचारी दुर्गेश कुमार सिंह के साथ मिलकर इन संसाधनों का दुरुपयोग किया। दोनों ने मंत्री के सरकारी लेटरपैड की कूटरचना भी की। कोतवाली थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें