तिलक नगर के रहने वाले सुशील मेहता ने कहा कि वह शिव मंदिर के प्रधान है और उनके बच्चे दशहरा देखने गए थे। इस दौरान हल्की सी धक्का मुक्की हो गई जिस पर कई युवकों ने तेजधार हथियारों से उन पर हमला कर दिया था।
जालंधर के थाना भार्गव कैंप क्षेत्र में दशहरा देखने गए बच्चों पर कथित तौर पर तेजधार हथियारों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद बच्चों के परिजन देर रात थाने पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
तिलक नगर के रहने वाले सुशील मेहता ने कहा कि वह शिव मंदिर के प्रधान है और उनके बच्चे दशहरा देखने गए थे। इस दौरान हल्की सी धक्का मुक्की हो गई जिस पर कई युवकों ने तेजधार हथियारों से उन पर हमला कर दिया था। शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई न होने के कारण उन्हें देर रात थाने पहुंचना पड़ा। परिजनों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। घटना में शामिल लोगों और हमले के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।