फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमनगंज में नकली सीमेंट फैक्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ी गई फैक्ट्री, 36 लाख की नकली व्हाइट सीमेंट बरामद
विज्ञापन

ट्रिपलआईटी रोड पर लंबे समय से चल रहा था गोरखधंधा
जेके व बिरला की बोरियों में बेची जा रहा था नकली माल
चार हजार बोरी सीमेंट बरामद, मैनेजर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। धूमनगंज के ट्रिपलआईटी रोड पर शुक्रवार को नकली सीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ। यहां जेके व बिरला के नाम से नकली व्हाइट सीमेंट बेची जा रही थी। राजरूपपुर चौकी पुलिस ने छापा मारकर यहां से करीब 32 लाख रुपये कीमत की नकली व्हाइट सीमेंट बरामद की। मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मालिक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

राजरूपपुर चौकी इंचार्ज श्रवण निगम ने बताया कि ट्रिपलआईटी रोड पर शिवाला के पास स्थित फैक्ट्री में लंबे समय से नकली व्हाइट सीमेंट बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी। इस पर कंपनी अफसरों को सूचना दी गई। शुक्रवार को ऑपरेशन मैनेजर शाकिर अली शहर पहुंचे तो उन्हें व कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह को साथ लेकर छापा मारा गया। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। शाकिर ने जांच की तो पता चला कि यहां जेके व बिरला के नाम से नकली व्हाइट सीमेंट बेचा जा रहा था। पुलिस ने मैनेजर रामजी महतो निवासी नैनी से पूछताछ की तो उसने बताया कि फैक्ट्री मालिक सुनील कुमार केसरवानी निवासी बलुआघाट है। सख्ती से पूछताछ पर बताया कि यहां जेेके व बिरला के नाम से बोरियां छपवाकर उसमें नकली व्हाइट सीमेंट बेची जाती है। एक बोरी असली व्हाइट सीमेंट में पीली मिट्टी व चूना मिलाकर तीन बोरी नकली सीमेंट तैयार की जाती है। पुलिस ने मौके से चार हजार बोरी व्हाइट सीमेंट व एक लाख खाली बोरियां बरामद कीं। पुलिस ने बताया कि कंपनी अफसरों ने बरामद सीमेंट की कीमत 36 लाख रुपये बताई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। मालिक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें