फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी ने इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए दाखिल किया पर्चा 

Tue, 10 Nov 2020 01:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : file
विज्ञापन
इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के होने वाले चुनाव के लिए सोमवार कों कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। उनके साथ जिले के तीनों क्षेत्र के जिलाध्यक्ष के साथ बड़ी संख्या में पार्टी सदस्यों ने भी हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


एमएलसी प्रत्याशी अजय कुमार सिंह ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल कर दिया गया है। मंगलवार को एक सेट और दाखिल किया जाएगा। जिससे कि किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका न रह जाए। उन्होंने बताया कि नामांकन के दौरान प्रयागराज से बड़ी संख्या में कांग्रेस अध्यक्षों के साथ सदस्य झांसी पहुंचे थे। उन्होंने दोपहर में पूरे दमखम के साथ नामांकन किया। नामांकन के बाद अधिकांश लोग वापस चले गए जबकि कुछ लोग अभी झांसी में ही मौजूद हैं। प्रत्याशी के मुताबिक मंगलवार को नामांकन पत्र का एक सेट और दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें