फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : एपीओ की मुख्य परीक्षा चार एवं पांच दिसंबर को, 69 पदों के लिए 1079 अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा

Mon, 03 Oct 2022 08:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एपीओ के 69 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 21 अगस्त 2022 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 64100 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे, जिनमें से 33315 अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
Prayagraj News : यूपीपीएससी। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) भर्ती-2022 की मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा प्रयागराज और लखनऊ में चार एवं पांच दितसंबर को आयोजित की जाएगी। इसमें 1079 परीक्षार्थी शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा दो पालियों में सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे और अपराह्न दो से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। आयोग के  सचिव आलोक कुमार के अनुसार चार दिसंबर को पहली पाली में सामान्य ज्ञान एवं दूसरी पाली में सामान्य हिंदी और पांच दिसंबर को पहली पाली में क्रिमिनल लॉ एंड प्रोसीजर एवं दूसरी पाली में लॉ ऑफ एविडेंस की परीक्षा होगी।

विज्ञापन



एपीओ के 69 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 21 अगस्त 2022 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 64100 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे, जिनमें से 33315 अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे। आयोग की ओर से 23 सितंबर को जारी प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में 1079 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था।

Trending Videos
विज्ञापन

प्रवक्ता के चयनितों का अभिलेख सत्यापन सात को
राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज परीक्षा-2021 में प्रवक्ता जीव विज्ञान के 33 पदों पर चयनति अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन सात अक्तूबर को सुबह 10 बजे से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परिसर में होगा। आयोग के सचिव आलोक कुमार के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को आवश्यक अभिलेखों के साथ निर्धारित समय पर आयोग परिसर स्थित यमुना भवन में पहुंचना है।


आरओ/एआरओ टाइपिंग परीक्षा 11 से
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ) परीक्षा-2021 के तहत कंप्यूटर टाइपिंग परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 11, 12, 13 एवं 14 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। 11, 12 एवं 13 अक्तूबर को तीन पालियों सुबह नौ से 10.30 बजे, अपराह्न 12.30 से 4.30 बजे और 14 अक्तूबर को सुबह नौ से 10.30 बजे तक टाइपिंग परीक्षा होगी। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र एवं आवश्यक अनुदेश आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें