फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : रजिस्ट्रार कानूनगो को प्रतिकूल प्रविष्टि, दो लेखपाल की होगी विभागीय जांच

Sat, 20 Nov 2021 09:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News : संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्या सुनते जिलाधिकारी। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाने में लापरवाही बरतने पर रजिस्ट्रार कानूनगो जगदेव चौधरी को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी। इसके अलावा दो लेखपाल ऋषिकेश श्रीवास्तव और अंशुमान सिंह के खिलाफ जांच कर विभागीय कार्रवाई के निर्देश उन्होंने दिए।

विज्ञापन


तहसील हॉल में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम के समक्ष कुल 127 शिकायतें आई। इसमें सर्वाधिक 63 शिकायतें राजस्व विभाग से जुड़ी आई। इसके अलावा पुलिस विभाग की 16 और अन्य विभागों की 48 शिकायतें डीएम के समक्ष आईं। इस दौरान 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। यहां डीएम ने अफसरों से कहा कि किसी भी प्रकार लापरवाही या उदासीनता न बरती जाए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक दशा में शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तेलियरगंज की भुल्लन देवी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्होंने आवेदन किया था। लाभार्थियों की सूची में नाम आने के बाद भी उनकी समस्या का निस्तारण नहीं किया गया। डीएम ने पीओ डूडा को तत्काल कार्रवाई के लिए कहा। इसी तरह कंधईपुर धूमनगंज के हरीशचंद्र ने मौके पर जमीन कब्जे की शिकायत की।
विज्ञापन


डीएम ने एसडीएम सदर को मौके पर जाकर कार्रवाई के लिए कहा। अलोपीबाग के हद्रय नारायण शुक्ला ने पैतृक संपत्ति में हिस्सा दिलाने के लिए प्रार्थना पत्र किया। इसी तरह   पीपलगांव के मंजीत कुमार दबंगों की शिकायत की। इस पर एसडीएम सदर सौरभ भट्टा को क्षेत्रीय एसओ के साथ जाकर कार्रवाई करने के लिए कहा गया। संपूर्ण समाधान दिवस पर डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने पुलिस विभाग के  लोगों को निर्देश दिया कि जितनी भी समस्याएं आई हैं, उसका निस्तारण कराकर रिपोर्ट प्रेषित करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें