फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीबोगरीब: पत्नी रोज नहाती नहीं है, मुझे तलाक चाहिए, पति की दलील सुनकर काउंसलर भी हैरान

Thu, 23 Sep 2021 08:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

युवक ने जब वूमन प्रोटेक्शन सेल के सामने यह बात रखी तो हर कोई हैरान रह गया। उसने बताया कि वह रोज पत्नी को समझाता कि रोज नहाया करो, पर वह सुनती ही नहीं थी और लड़ने पर आमादा हो जाती थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरी पत्नी रोज नहाती नहीं है, मुझे तलाक चाहिए। यह मांग चंडौस थाना क्षेत्र के एक मुस्लिम युवक ने जब वूमन प्रोटेक्शन सेल के सामने रखी तो हर कोई हैरान रह गया। चंडौस निवासी युवक ने बताया कि उसका दो साल पहले क्वार्सी के नगला पटवारी की युवती से निकाह हुआ था। निकाह के बाद से ही दोनों में नहाने को लेकर तकरार होने लगी।

विज्ञापन


वह रोज पत्नी को समझाता कि रोज नहाया करो, पर वह सुनती ही नहीं थी और लड़ने पर आमादा हो जाती थी। इस बीच दंपती को एक बेटा भी हो गया। मगर, विवाद नहीं थमा। पिछले दिनों युवती ने घरेलू कलह की वुमन प्रोटेक्शन सेल में शिकायत की। युवक को बुलाया गया तो उसने बताया कि पत्नी रोजाना नहाती नहीं है। 

इसलिए विवाद होता है। अब वह इसके साथ नहीं रहता चाहता, उसे तलाक चाहिए। यह अजीबोगरीब दलील सुनकर टीम भी हैरान रह गई। फिलहाल दोनों की काउंसलिंग जारी है। सेल की काउंसलर नीतू सारस्वत ने बताया कि पहली बार इस प्रकार का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दोनों के बीच सुलह कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें