राज्यमंत्री संदीप सिंह के गांव मढ़ौली में किशोरी की मौत सेप्टीसीमिया से हुई थी, जबकि महिला की मौत फेफड़ों में संक्रमण और एक व्यक्ति की मौत अज्ञात बुखार से हुई थी। कुछ रोज पहले अतरौली क्षेत्र के गांव मढ़ौली में बुखार से तीन लोगों की मौत हुई थी। यह राज्यमंत्री संदीप सिंह का गांव है। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों द्वारा गांव में जाकर मौत का सत्यापन किया गया।
सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि 15 वर्षीय खुशी पुत्री होडल सिंह की मौत सेप्टीसीमिया से हुई है। 40 वर्षीय ज्ञानवती की मृत्यु फेफड़े के संक्रमण एवं 42 वर्षीय संदीप सिंह की मृत्यु अज्ञात बुखार से हुई है। गांव दतावली में आठ लोगों की मृत्यु बुखार से हुई थी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा वहां भी सत्यापन कराया गया था। आठ में से पांच की मौत का कारण अज्ञात बुखार माना जा रहा है।