फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः बकरीद पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर

विज्ञापन
चंदन शहीद रोड पर शांति व्यवस्था को लेकर मार्च निकालते पुलिस कर्मी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर शहर में कानून व्यवस्था और सुरक्षा के मद्देनजर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिले के थानों को अतिरिक्त 200 पुलिसकर्मी उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा चार कंपनी पीएसी, 200 रिक्रूट कॉन्स्टेबल व एक कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स भी आवंटित की गई है।
विज्ञापन

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि पुलिस ने दंगा नियंत्रण उपकरण व रूफ टॉप सुरक्षा से लैस पुलिस कर्मियों का दस्ता तैयार किया है। ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को टियर गैस, दूरबीन हैंडसेट आदि उपलब्ध कराए जाएंगे। इस दौरान कोविड-19 के लिए निर्धारित गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी ने कहा कि शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
ये फोर्स रहेगा तैनात
निरीक्षक- 50, उपनिरीक्षक- 250, मुख्य आरक्षी- 350, आरक्षी- 2000, महिला आरक्षी - 300, रिक्रूट आरक्षी -200, पीएसी- 04 कंपनी, आरएएफ -01 कंपनी, रिजर्व क्यूआरटी- 15।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें