फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः जल निगम का बंटवारा, ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल योजनाओं का मथुरा से होगा संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने उत्तर प्रदेश जल निगम का बंटवारा दो भागों उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय एवं उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण में कर दिया गया है। स्थानीय स्तर पर अब नगर निगम, नगर पालिका आदि के पेयजल से संबंधित कार्य उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय के अंतर्गत किया जाएगा, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के पेयजल योजनाओं से संबंधित कार्य मथुरा से संचालित होंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के पेयजल योजनाओं तथा नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत अच्छादित योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा। इसका कार्य द्वादस खंड उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण मथुरा द्वारा संपादित कराया जाएगा। इसी तरह उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय द्वारा नगर क्षेत्र से संबंधित पेयजल योजनाओं एवं सीवरेज योजनाओं के कार्य कराए जाएंगे। अधिशासी अभियंता पंकज रंजन ने बताया कि मालवीय पुस्तकालय स्थित उत्तर प्रदेश जल निगम कार्यालय निर्माण खंड का नाम परिवर्तित कर निर्माण खंड उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय कर दिया गया है। नगरीय क्षेत्र में अमृत योजना के अंतर्गत कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें