फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः डीएम ने कहा, एक ही बात के लिए बार-बार न आएं

विज्ञापन
जिलाधिकारी से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचे सपा नेता। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जनता की समस्याओं को लेकर अलग अलग पहुंचे सपाई मंगलवार को कलक्ट्रेट में चर्चा का विषय बन गए। पहले पूर्व सांसद चौ बिजेंद्र सिंह पहुंचे, उनके पीछे पूर्व विधायक जमीरउल्लाह आ गए। इसके ठीक बाद जिलाध्यक्ष गिरीश यादव और महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी टीम के साथ आए। उनके साथ पूर्व विधायक जफर आलम भी थे। एक के बाद एक सपाइयों के अलग अलग आने से डीएम सेल्वा कुमारी जे भी कुछ असहज हो गईं। इस बीच उनका समय भी हो चुका था, इसलिए वह उठ कर चली गईं।
विज्ञापन

उन्होंने ये भी कहा कि एक ही समस्या के लिए बार बार अलग अलग न आएं। प्रशासन अपना काम कर रहा है। डीएम के जाने के बाद सपाई खुद के प्रबंधन पर खीझ रहे थे। इस बीच चेहरा चमकाने को लेकर सपाइयों की गुटबाजी भी उनकी खिसियाहट पर नुमाया हो रही थी। इस बाबत पूछने पर सपाइयों ने अलग अलग अपनी बात कही। सपाइयों ने एक दिन पहले ही डीएम से मिलने का समय लिया था। पूर्व विधायक जफर आलम के साथ सभी को जाना था, लेकिन पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह और जमीरउल्लाह पहले ही कलक्ट्रेट पहुंच गए। बाद में जिला और महानगर कमेटी के पदाधिकारी पूर्व विधायक जफर आलम के साथ पहुंचे थे। इसी जल्दबाजी में सपाइयों का कार्यक्रम गड़बड़ा गया।
पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि वह कंदौली और पालर के चरागाहों पर कब्जे की शिकायत लेकर पहुंचे थे। पूर्व सांसद ने कहा कि वह पहले मिल चुके थे, इसके बाद उनकी जिला और महानगर कमेटी के साथ पूर्व विधायक भी पहुंचे, लेकिन इस बीच डीएम अपने कक्ष से उठ चुकी थीं, इसलिए मुलाकात नहीं हो पाई। पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह ने बताया कि वह जमीनों पर कब्जे, स्वर्णजयंती नगर स्थित कदीमी कब्रिस्तान के मामलों को लेकर डीएम से मिलने पहुंचे थे, लेकिन तयशुदा समय से लेट होने के कारण उनकी मुलाकात नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने बताया कि वह भी जनता की कुछ समस्याएं लेकर कुछ देर बाद पहुंचे, लेकिन तब तक डीएम का समय पूरा हो चुका था, वह जा चुकी थीं, इसलिए मुलाकात नहीं हो सकी। सपा नेताओं के बयान से ही पता चल रहा है कि उनमें तालमेल नहीं था, अगर सभी एक साथ गए होते तो एक ही बार में मुलाकात हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें