फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों को श्रद्धांजलि देंगे, राष्ट भक्तों को नहीं : शकुंतला

Fri, 27 Aug 2021 01:19 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व महापौर शकुंतला भारती ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने का विरोध कर रहे कथित छात्रों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि ये लोग मन्नान वानी जैसे आतंकियों को तो श्रद्धांजलि देंगे, लेकिन राष्ट्र भक्तों को नहीं। इनकी तो पिटाई होनी चाहिए।
विज्ञापन



पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का 21 अगस्त को निधन हो गया था। एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया था। एएमयू के कथित छात्र शोक व्यक्त करने का विरोध कर रहे हैं। एएमयू कैंपस में कथित छात्रों ने पोस्टर भी लगाए थे, जिसे इंतजामिया द्वारा हटा दिया गया है। शोक का व्यक्त करने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है।


पूर्व महापौर शकुंलता भारती ने कहा कि शोक का विरोध करने वाले लोग अमन-चैन के दुश्मन हैं। कल्याण सिंह श्रीराम भक्त थे। अलीगढ़ एवं उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरा विश्व नमन कर रहा है। उनके निधन पर शोक व्यक्त कर एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने कौन सा गुनाह कर दिया है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें