फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में दरिंदगी: दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज, अब तक सामने आई ये बात

Thu, 26 Aug 2021 11:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

चौकी प्रभारी रामवीर सिंह मय फोर्स पहुंचे और मौके पर ही आरोपी व दोनों किशोरियों को पकड़ लिया। तीनों को लेकर पुलिस चौकी पहुंची। पूछताछ के बाद किशोरी के परिजनों को चौकी बुलाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक टेंपो स्टैंड के पास दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। अधबने कमरे में आरोपी दो किशोरियों के साथ मिला जिसका कुछ स्थानीय लोगों ने वीडियो भी बनाया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची। किशोरियों के परिजनों को बुलाया गया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी व किशोरियां अन्य क्षेत्र की निवासी हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र के मुख्यालय से सटे एक गांव की दो किशोरियां मिट्टी के दीपक रामघाट के पास बेच रहीं थीं।

इनसे परिचित एक युवक बुधवार की शाम को अंधेरा होने के बाद अपने साथ टेंपो स्टैंड की ओर लिवा लाया। इसके बाद दोनों को वही अधूरे टूटे पड़े एक कमरे में ले गया। इसकी भनक कुछ स्थानीय लोगों को भी लग गई। दावा किया गया कि कुछ लोगों ने उसका वीडियो भी बनाया फिर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


वीडियो बनाने की पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि नहीं की है। चौकी प्रभारी रामवीर सिंह मय फोर्स पहुंचे और मौके पर ही आरोपी व दोनों किशोरियों को पकड़ लिया। तीनों को लेकर पुलिस चौकी पहुंची। पूछताछ के बाद किशोरी के परिजनों को चौकी बुलाया गया।

गुरुवार को किशोरी के परिजनों की तहरीर पर आरोपी दीपचंद्र के खिलाफ दुष्कर्म, एससीएसीटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच सीओ सिटी कर रहे हैं। दोनों किशोरियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद घर भेजा गया है। आरोपी को कोतवाली भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें