फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब महिला ने प्रेमी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


पूर्व में एक इंस्पेक्टर पर अश्लीलता का आरोप लगाने वाली और एक मीट कारोबारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली एक महिला ने अब अपने ही प्रेेमी पर थाना लोधा में दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

महिला के इस तरह मुकदमे दर्ज कराने और बार बार अलग अलग लोगों पर आरोप लगाने की पृष्ठ भूमि को देखते हुए पुलिस मामले की सत्यता को लेकर गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले एक महिला ने थाना देहली गेट के प्रभारी निरीक्षक पर अश्लीलता की बातें करने का आरोप लगाया। जिसके चलते निरीक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही भी हुई।
विज्ञापन


इसके बाद इसी महिला ने क्षेत्र के एक मीट कारोबारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया और मुकदमा दर्ज कराया। इसी क्रम में इस महिला ने अपने प्रेमी जोफरी निवासी पिंकू के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा थाना लोधा में दर्ज कराया है।

पिछले कुछ ही दिनों में महिला द्वारा यह तीसरा मामला है जिसमें किसी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की सत्यता की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें