क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
बन्नादेवी थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने एक चोरी की मोटरसाइकिल सहित सराय रहमान नई आबादी निवासी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस युवक से अन्य पूछताछ में जुटी है।
बन्नादेवी थाना प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने सोमवार को क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरानभूरा भाई के कारखाने व परचून की दुकान के पास एक मोटरसाइकिल सवार युवक को रोका। उससे कागजात दिखाने के लिए कहा।
युवक कोई भी कागजात दिखा नहीं पाया। साथ ही मोटरसाइकिल के संबंध में भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इस पर पुलिसकर्मियों ने उससे कड़ाई से पूछताछ की। जिस पर युवक ने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी की है, वह उसे बेचने जा रहा था।
पुलिस ने आरोपी सराय रहमान नई आबादी निवासी वसीम पुत्र काहिद हुसैन को मुकदमा दर्ज गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस उससे अन्य मामलों की पूछताछ कर रही है। इस मौके पर पुलिस टीम में विनोद कुमार मिश्र, राम प्रकाश गौतम, दिनेश भाटी, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।