फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका भेजने का सपना दिखा ठगे लाखों रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका भेजने का सपना दिखा ठगे लाखों रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शहर के रंजीत नगर निवासी ओम प्रकाश ने बताया कि वह एक किसान है। वह काफी समय से गौतम ढाबा डेराबस्सी में जाता था। वर्ष 2015 में उसकी मुलाकात ढाबे पर डेराबस्सी निवासी नवजोत सिंह और त्रिलोचन सिंह से हुई। ओम प्रकाश ने बताया कि दोनों ने उन्हें बताया कि वह लोगों को अमेरिका भेजने का काम करते हैं और कई लोगों को अमेरिका भेजे चुके हैं और वह लोग लाखों रुपये कमा रहे हैं और वहीं रहने भी लग गए हैं।
विज्ञापन

ओम प्रकाश ने बताया कि वह उनकी बातों में आ गया और इस पर उक्त दोनों व्यक्तियों ने उससे 25 लाख की मांग की। उसने बताया कि इस पर वह उन्हें टालता रहा और उसने बाद में दोनों को अपने निवास स्थान पर बुलाया और कहा कि उसके पास नकद नहीं हैं। ओम प्रकाश ने बताया कि इस पर दोनों ने उसे ऋण लेने या संपत्ति बेचने का सुझाव दिया। उसने बताया कि उनकी बातों में आकर उसने जनवरी 2016 में गांव कलामाजरी तहसील नारायणगढ़ जिले में अपनी कुछ भूमि 23 लाख रुपये में बेच दी और इसके बाद 5 लाख रुपये देने के लिए उक्त दोनों लोगों बुलाया और रुपयों के साथ-साथ अपना पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज भी दे दिए। ओम प्रकाश ने बताया कि उक्त दोनों लोगों ने उसे 3 महीने के भीतर अमेरिका भेजने के लिए आश्वासन दिया था। उसने बताया कि जब अप्रैल 2016 में उसने वीजा के बारे में उनसे बात की तो उन्होंने दस्तावेजों को लेकर समस्या बता दी और कहा कि कुछ समय और लगेगा। उसने बताया कि इसके बाद सितंबर 2016 को वह अपने साथियों समेत दोनों के निवास स्थान गया और पैसे लौटाने या विदेश भेजने की बात कही तो उन्होंने उसे अक्तूबर 2016 तक या तो विदेश भेजने पर या उक्त राशि दोगुनी करके देने का आश्वासन दे दिया। उसने बताया कि इसके बाद 12 अक्तूबर 2016 को नवजोत ने येस बैंक का 10 लाख रुपये का चेक उसे दिया जिस पर ओवर राइटिंग की वजह से वह चेक क्लियर नहीं हो सका। ओम प्रकाश ने पुलिस को बताया कि इसके बाद उसकी मुलाकात उक्त दोनों लोगों से नहीं हुई और न ही वह उसके द्वारा फोन करने पर कोई जवाब दे रहे हैं। ओम प्रकाश ने बताया कि करीब 3 दिन पूर्व जब उसकी उक्त दोनों से मुलाकात हुई तो रुपये वापस मांगने पर वह उसे व उसके परिवार को जान से मांगने की धमकी देने लगे और सब कुछ भूल जाने को कहा। पुलिस ने ओम प्रकाश की शिकायत पर उक्त दोनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें