फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में फिर मिला कोरोना का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी और दो बच्चों के साथ सऊदी अरब जा रहा युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। संक्रमित पाए जाने पर यात्रा स्थगित कर दी है। एफएम टॉवर स्थित अपार्टमेंट में युवक के रिश्तेदारों सहित करीब 15 लोगों के नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन

37 वर्षीय युवक सऊदी अरब में नौकरी करता है। चार अक्तूबर को माता का निधन होने पर भारत आया था। 7 अक्तूबर को वह फैजाबाद गया था। 12 नवंबर को वह फैजाबाद से एफएम टॉवर स्थित एक अपार्टमेंट में आया था। यहां पर उसकी ससुराल है। आज युवक की सऊदी अरब की फ्लाइट थी। 17 नवंबर को युवक ने अपनी, पत्नी एवं दो बच्चों की कोविड जांच निजी लैब में कराई थी। रिपोर्ट में संक्रमित पाए जाने पर युवक को यात्रा स्थगित करनी पड़ी है। हालांकि, उसकी पत्नी एवं दोनों बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नजदीकी रिश्तेदारों एवं आसपास के लोगों का नमूना लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सऊदी अरब में युवक ने कोविड टीका लगवाया है। उसे कोई लक्षण नहीं थे।
गौर हो कि अरुणाचल प्रदेश में सेना में तैनात युवक 10 अक्तूबर को अलीगढ़ आया था। यहां जांच में वह भी संक्रमित पाया गया था। करीब एक महीने बाद जनपद में कोरोना का केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जनपद में आज तक कोविड से संक्रमित मरीजों की संख्या 21281 तक पहुंच गई है। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि कोविड से बचाव के लिए टीका अवश्य लगवाएं। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें। मास्क, दूरी एवं हाथ की सफाई का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें