फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए शहर मुफ्ती से मिले अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड टीकाकरण अभियान को गति प्रदान करने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ शहर मुफ्ती खालिद हमीद के निवास पर पहुंचे। अधिकारियों ने उनसे आग्रह किया कि कोविड टीकाकरण बढ़ाए जाने हेतु अपील जारी करें। शहर मुफ्ती द्वारा समाज के लोगों एवं मस्जिद के इमामों से अनुरोध किया गया कि कोविड टीका लगवाने में काई भी बुराई नहीं है। न ही इससे किसी प्रकार का नुकसान होता है। सभी लोगों को टीका लगवाना चाहिए तथा घर आने वाली टीमों एवं बूथ पर होने वाले टीकाकरण में कर्मियों को सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें