फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः कांग्रेसियों ने जीवनगढ़ क्षेत्र में निकाली प्रतिज्ञा यात्रा

विज्ञापन
प्रतिज्ञा यात्रा निकालते पूर्व एमएलसी विवेक बंसल व अन्य कांग्रेसी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महंगाई हटाओ भाजपा भगाओ नारे के साथ कांग्रेसियों ने शुक्रवार को जीवनगढ़ क्षेत्र में कांग्रेस प्रतिज्ञा पदयात्रा निकाली। इस दौरान हरियाणा प्रदेश प्रभारी व पूर्व एमएलसी विवेक बंसल के नेतृत्व में यह यात्रा केला नगर से शुरू हुई। कांग्रेसी महंगाई विरोधी नारेबाजी करते हुए साथ चल रहे थे।
विज्ञापन

विवेक बंसल ने कहा कि देश की वर्तमान भाजपा सरकार गत सात वर्षों से पैट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि करके जनता को लूट रही थी। इस सरकारी लूट के चलते आवश्यक खाद्य वस्तुओं व अन्य आम जन उपयोगी वस्तुओं की कीमतों में भारी वृद्धि हो गई है। जिसके फलस्वरूप आम नागरिकों को अपनी रसोई का खर्च उठाना भी दुश्वार हो गया है। इस मौके पर सह प्रभारी मुकेश धनगर, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रूही खान, परवीन साबरी, डॉली खान, असमा परवीन, शाहिद मलिक सभासद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें