फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः 12 सितंबर को फिर आ सकते हैं सीएम योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
14 सितंबर को लोधा आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उनके आगमन से एक दिन पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा अलीगढ़ में डेरा डाल देंगे। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 12 सितंबर को अलीगढ़ आने की चर्चा है। हालांकि, अधिकारिक स्तर पर पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन को उनके कार्यक्रम का इंतजार है।
विज्ञापन

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय एवं डिफेंस कॉरिडोर के शिलान्यास के लिए 14 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य दिग्गज नेता भी शिरकत करेंगे। इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। स्थानीय स्तर पर भाजपाई बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने पर मंथन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से एक दिन पहले 13 सितंबर को उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा अलीगढ़ पहुंच जाएंगे। वह यहां कार्यक्रम के लिए की जा रही व्यवस्थाएं देखेंगे।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से भी व्यवस्था के संबंध में बैठक करेंगे। चर्चा यह भी है कि 12 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अलीगढ़ आ सकते हैं और यहां दो दिन प्रवास कर सभी व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने बताया कि 13 सितंबर की शाम को उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा अलीगढ़ आ जाएंगे। आने के बाद वे सीधे कार्यक्रम स्थल लोधा जाएंगे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। उनके साथ अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा मोनिका गर्ग एवं अन्य उच्चाधिकारी भी आ सकते हैं। मुख्यमंत्री के आगमन का अभी कोई कार्यक्रम नहीं मिला है।
विज्ञापन

स्कूल संचालकों को स्कूली वाहनों को दुरुस्त कराने के निर्देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में आगरा एवं अलीगढ़ मंडल के एक से डेढ़ लाख कार्यकर्ताओं के आने की संभावना जताई जा रही है। इसके मद्देनजर जिले के सभी स्कूल संचालकों को अपने वाहन दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। बृहस्पतिवार को अपर जिलाधिकारी न्यायिक राकेश पटेल ने कलक्ट्रेट सभागार में स्कूल संचालकों की बैठक ली।
बैठक में निर्देश दिए गए कि सभी विद्यालय संचालक स्कूली वाहनों की मरम्मत करा लें तथा प्रधानमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम में आवश्यकतानुसार अपने वाहनों को संचालित करने में सहयोग प्रदान करें। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन रंजीत सिंह ने कहा कि जिन वाहनों के परमिट, फिटनेस व लाइसेंस की वैधता एक फरवरी 2020 के बाद समाप्त हो गई है, ऐसे सभी वाहन के प्रपत्र 30 सितंबर 2021 तक भारत सरकार की अधिसूचना के अनुसार वैध माने जाएंगे। इस मौके पर डीआईओएस धर्मेंद्र शर्मा, बीएसए सतीश ढाका, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अमिताभ चतुर्वेदी के साथ विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य व प्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें