फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : बदबूदार पानी आने पर अधिकारियों को भेजा नोटिस

विज्ञापन
मामू भांजा में नगर निगम से आ रहे गंदे पानी को दिखाते एडवोकेट मोहन बाबू अग्रवाल । अमर उजाला - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
गांधी पार्क थाना क्षेत्र के मामू भांजा निवासी मोहनबाबू अग्रवाल एडवोकेट ने जिलाधिकारी, नगर आयुक्त एवं नगर निगम के महाप्रबंधक जल को नोटिस भेजकर तीन दिन के अंदर सरकारी नल से गंदा, बदबूदार एवं कीड़े युक्त पानी की समस्या का समाधान कराने का समय दिया है अन्यथा की स्थिति में उच्च न्यायालय में जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मोहन बाबू अग्रवाल एडवोकेट ने कहा है कि मामू भांजा स्थित घरों में सरकारी नल द्वारा लंबे समय से गंदा, बदबूदार और कीड़े सहित पानी आ रहा है। इसे पीने से गंभीर बीमारी हो रही है। इसकी लिखित शिकायत 12 अगस्त को जिलाधिकारी, नगर आयुक्त एवं नगर निगम के महाप्रबंधक जल के साथ-साथ सभासद से की जा चुकी है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई और न ही गंदे पानी की समस्या हल हुई।
ऐसी स्थिति में मोहल्ले वाले गंदा व बदबूदार पानी पीने के लिए मजबूर हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश के शहर अलीगढ़ की छवि खराब हो रही है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं मंडलायुक्त से भी की गई है। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने इस मामले में अनभिज्ञता जताई है। उन्होंने कहा कि वह अभी महाप्रबंधक जल को मामू भांजा में टीम भेजकर समस्या का समाधान कराने का निर्देश दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें