फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : डीएस कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग की लाइब्रेरी में निकला सांप

विज्ञापन
डीएस कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग में निकले सांप को पकड़े सपेरा। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
डीएस कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग में सांप निकलने से विद्यार्थियों में खलबली मच गई। सांप-सांप की पुकार मचने लगी। इसकी खबर जब विभाग की अध्यक्ष डॉ. इंदु वार्ष्णेय को लगी तो उन्होंने सांप पकड़ने वाले व्यक्ति को बुलवाया। वह अपने साथ सांप ले गया।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे एक छात्रा अर्थशास्त्र विभाग की लाइब्रेरी में पढ़ रही थी, तभी उसकी नजर सांप पर पड़ गई। उसने सांप-सांप का शोर मचाना शुरू कर दिया। उसके शोरशराबे पर डॉ. इंदु वार्ष्णेय, शिक्षक व विद्यार्थी एकत्र हो गए। इसी बीच सांप अलमारी में घुस गया। विभाग की अध्यक्ष डॉ. इंदु वार्ष्णेय ने फोन करके सांप पकड़ने वाले व्यक्ति को बुला लिया। थोड़ी देर की मशक्कत के बाद व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद शिक्षकों व विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें