रविवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी की सुरक्षा टीम ने मिनी एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। अथॉरिटी के अधिकारियों ने स्थानीय अधिकारियों के साथ हवाई अड्डे पर अब तक सुरक्षा संबंधी कार्यों की समीक्षा की।
केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत उत्तर प्रदेश के छह जिलों में मिनी एयरपोर्ट बन रहे हैं। अलीगढ़ में भी धनीपुर में मिनी एयरपोर्ट निर्माण का काम चल रहा है। तीन साल पहले शुरू हुए निर्माण कार्य में अब तक तकरीबन 60 करोड़ की धनराशि खर्च हो चुकी है। जिसमें निर्माण कार्य से लेकर भूमि अधिग्रहण तक का खर्च शामिल है। एयरपोर्ट अथारिटी में लाइसेंस के लिए आवेदन भी किया जा चुका है। रविवार को ज्वाइंट जनरल मैनेजर सिक्योरिटी वाईपी सिंह, आगरा एयरपोर्ट डायरेक्टर एए अंसारी व सिक्योरिटी अफसर इंचार्ज एसएस अग्रवाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान फ्लाइंग क्लब, गेस्ट हाउस और एयरपोर्ट के बीच बाउंड्रीवाल बनाए जाने के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया। राजकीय निर्माण निगम इस कार्य को पूरा करेगा। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।