फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः दादों में बनी सड़क की गुणवत्ता पर उठीं अंगुलियां

विज्ञापन
ग्राम पंचायत दादों में निर्माणाधीन रास्ता। - फोटो : GANGIRI
विज्ञापन
परफॉरमेंस ग्रांट से ग्राम पंचायत सांकरा में हुए सभी सात कार्यों को जिला पंचायतराज विभाग ने हरी झंडी दिखा दी है। लेकिन यहां ग्राम निधि से बन रही सीसी रोड व नाली निर्माण पर अभी भी अंगुलियां उठ रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क किनारे 50 मीटर हिस्से में गिट्टियां तक नहीं डाली गई हैं। नाली निर्माण में घटिया क्वालिटी की ईंटों का इस्तेमाल किया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने सड़क को पीडब्ल्यूडी की बताकर मामले से पल्ला झाड़ लिया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत दादों में नाला पुलिया से कलियान सिंह के घर तक की गली में साढ़े सात लाख की लागत से सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य तीन अक्तूबर से आरंभ हुआ है। इसमें नालियों का कुछ निर्माण तो हो चुका है। तीन दिन पहले हुई बारिश के चलते निर्माण बंद हो गया। सीसी रोड भी बन रही है। ग्रामीण सुगढ़ पाल सिंह व मानपाल ने बताया कि गली में हुई सीसी व नाली निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा घटिया गुणवत्ता की सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। सीसी रोड निर्माण की शुरुआत के 50 मीटर के हिस्से में गिट्टियां तक नहीं डाली गई हैं। नाली निर्माण में भी घटिया क्वालिटी की पीला ईंटों का प्रयोग हो रहा है। इसकी शिकायत प्रधान व एसडीएम से की गई थी। ग्राम प्रधान रामेश्वर सिंह यादव ने बताया कि यह निर्माण कार्य करीब साढ़े सात लाख रुपये की लागत से ग्राम पंचायत की ग्रांट निधि से कराया जा रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर नाले से कलियान सिंह के घर तक सीसी व नाली निर्माण कार्य की जांच हो चुकी है। जांच में कोई कमी नहीं मिली। बारिश के कारण अभी काम बंद पड़ा है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि यह सड़क पीडब्लूडी बनवा रही है। इसका उनके विभाग से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें