फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः बसपा छोड़कर अजीत बालियान भाजपा में शामिल

विज्ञापन
बसपा नेता अजीत बालियान भाजपा में शामिल हुए साथ में अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा, सपा और रालोद गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी रहे अजीत बालियान भाजपा में शामिल हो गए हैं। सोमवार को लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में अजीत बालियान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर सांसद सतीश गौतम और खैर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनूप प्रधान सहित कई जनप्रतिनिधि एवं नेता मौजूद थे।
विज्ञापन

अजीत बलियान ने कहा कि वर्तमान समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अच्छा कार्य कोई नहीं कर सकता है। देश के अंदर और बाहर विकट स्थिति है। वह अंतरात्मा की आवाज से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। प्रदेश में लॉ एवं ऑर्डर की व्यवस्था बहुत अच्छी है और जनता अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही है। गौरतलब हो कि बसपा नेता अजीत बालियान 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा, सपा और रालोद गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी थे। उनका मुकाबला भाजपा के सतीश गौतम से हुआ था। अजीत बालियान को पराजित कर सतीश गौतम दूसरी बार सांसद निर्वाचित हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें