फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के सभी प्रकोष्ठ भरे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


भाजपा के बृज प्रांत के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने विभिन्न प्रकल्प, प्रकोष्ठ और विभागों के प्रभारी तय कर दिए हैं। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए हरेक पद पर पदाधिकारी नियुक्त कर रही है। जिला कार्यालय निर्माण प्रकल्प में ठा. हरेंद्र सिंह, कार्यालय आधुनिकीकरण प्रकल्प में लोकेश सोलंकी, ग्रंथालय निर्माण प्रकल्प में रामदत्त शर्मा, स्वच्छता अभियान प्रकल्प में सीपी चौधरी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प में लक्ष्मी शर्मा, नमामि गंगे प्रकल्प में ओमप्रकाश कुशवाह, राष्ट्रीयता सदस्यता अभियान में शीलेंद्र सिंह, राष्ट्रीय महासंपर्क अभियान में प्रभात चौधरी, राष्ट्रीय प्रशिक्षण अभियान में मनवीर सिंह तोमर को प्रकल्प प्रभारी बनाया गया है।

इसके साथ ही नीति विषयक शोध विभाग में गनेशीलाल बघेल, सुशासन एवं केंद्र राज्य शासकीय समन्वयक विभाग में सुनील आर्य, मीडिया में दीपक दुबे, मीडिया संपर्क में राहुल जैन, प्रशिक्षण विभाग में डा. योगेंद्र सिंह, राजनीतिक प्रतिपुष्टि और प्रतिक्रिया विभाग में राजकुमार अग्रवाल, राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं बैठक विभाग में कमल अग्रवाल, दस्तावेज एवं ग्रंथालय विभाग में अशोक शर्मा, सहयोग आपदीय राहत एवं सेवा विभाग में दीनदयाल शर्मा, अध्यक्षीय कार्यालय प्रवास एवं कार्यक्रम विभाग विपिन चौधरी, प्रचार प्रसार एवं निर्माण विभाग राज कुमार अग्रवाल, चुनाव प्रबंधन विभाग राज कुमार भारद्वाज, ट्रस्ट समन्वय विभाग सीताराम अग्रवाल, चुनाव आयोग संपर्क विभाग संजय शर्मा, पार्थ पत्रिकाएं एवं प्रकाशन विभाग में अरुण शर्मा, कानूनी और विधिक विभाग में नवाब सिंह एडवोकेट, आईटी वेबसाइट एवं सोशल मीडिया विभाग में मीनेश भारद्वाज, विदेश संपर्क विभाग में सुशील मित्तल, आजीवन सहयोग निधि विभाग में विक्रम सिंह हिंडोल को प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


इसी तरह से विधि प्रकोष्ठ में संजय चौधरी, बुद्धजीवी प्रकोष्ठ में हरीश गर्ग, व्यवसायिक प्रकोष्ठ में अरविंद गोयल, चिकित्सा प्रकोष्ठ में डा. एसपी सिंह, आर्थिक प्रकोष्ठ में पंकज अग्रवाल, सहकारिता प्रकोष्ठ में मनीष चौहान, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ मनोज चौहान, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में कुमरपाल कुशवाह, बुनकर प्रकोष्ठ यादराम माहौर, शिक्षक प्रकोष्ठ में पीयूष दत्त शर्मा, मछुआरा प्रकोष्ठ में कैलाश कश्यप, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में कुलदीप राजपूत, पंचायत प्रकोष्ठ में बाबूलाल लोधी, एनजीओ प्रकोष्ठ में शुभम गोयल, वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ में नागेंद्र बाबा, लघु उद्योग प्रकोष्ठ में सिद्धेश्वर उपाध्याय, व्यापार प्रकोष्ठ में अर्पित तिवारी को जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा महिला मोर्चा की कमेटी गठित
भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष मधुलिका राघव ने अपनी कमेटी और मंडल अध्यक्ष घोषित कर दिये हैं। जिसमें भारती और कृषा देवी को महामंत्री, जबकि शैलेश यादव, मधु राजपूत, सजनी वार्ष्णेय, नीलम को उपाध्यक्ष बनाया गया है। मंजू सैनी, कमलेश, ज्योति पम्मी, ममता सूर्यवंशी को मंत्री पद दिया गया है। कार्यालय मंत्री रमा सक्सेना, मीडिया प्रभारी कुसुम और कोषाध्यक्ष अंजू शर्मा को बनाया गया है। इसके साथ ही अल्का, नीरा देवी, ममता, तन्नू रानी, बबिता, नाज फातिमा, अनीता, आशा अग्रवाल, लता और मनोरमा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। डा. गौरी आर्या को महावीरगंज मंडल, प्रीती वार्ष्णेय को गांधीनगर मंडल, रीना उपाध्याय को रघुवीरपुरी मंडल, रूबी को विष्णुपुरी मंडल, ओमवती देवी को सिविल लाइन मंडल, आशा को मडराक मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है।

आमिर रशीद अल्पसंख्यक मोर्चा के मीडिया प्रभारी बने
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बृज क्षेत्र की क्षेत्रीय समिति की घोषणा कर दी गई है। जिसमें अख्तर पहलवान को पहले ही अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष बना दिया गया है। शनिवार को भूपेंद्र कुटेजा को उपाध्यक्ष, एसएन सिंह को उपाध्यक्ष, शारिक कुरैशी को महामंत्री,आमिर रशीद को मीडिया प्रभारी बनाया गया।
विज्ञापन


धर्म जागरण समन्वय में भी दायित्व सौंपे गए
धर्म जागरण समन्वय ए राष्ट्रीय स्वेयंसेवक संघ की महानगर इकाई की बैठक सासनी गेट शिवजी नगर में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रम और धर्म जागरण टोली को पूर्ण कर्म की चर्चा हुई । यहां महानगर संयोजक सोनू वशिष्ठ ने बताया कि धर्म जागरण समन्वय के प्रमुख दायित्व में से परियोजना प्रमुख का दायित्व लवली चौहान को दिया गया है। समन्वय की सभी योजना व धर्म जागरण के सभी कार्यक्रमों की रचना की चिंता अब लवली चौहान को करनी है। इस बैठक में महानगर संयोजक सोनू जी, प्रशासनिक संपर्क प्रमुख प्रतीक लवानिया, अमित भार्गव, शीलू सिंह, कान्हा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें