फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायीकरण सोच के चलते चिकित्सा व्यवस्था की गरिमा गिरी है : कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज के आडीटोरियम में एमबीबीएस व बीडीएस में नवप्रवेेशित 183 छात्र-छात्राओं ने व्हाइट कोट समारोह व यूजीसी ओरियंटेशन कार्यक्रम में हिप्पोक्रेटिक ऑथ (शपथ) ली। इस मौके पर कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने नवप्रेशित छात्र-छात्राओं से कहा कि व्हाइट कोट समारोह चिकित्सकों के लिए ऐसा क्षण है जो समय के साथ चलने वाली उनकी यात्रा को प्रतिबिम्बित करता है। उन्होंने कहा कि व्यवसायीकरण सोच के चलते चिकित्सा व्यवस्था की गरिमा व प्रतिष्ठा में कमी आयी है। ऐसे में नए छात्रों का दायित्व है कि इसकी गरिमा को पुन: स्थापित करने का कार्य करें।

सह कुलपति प्रो. एमएच बेग ने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में सफलता के लिए समय की पाबंदी, अनुशासन व कठिन परिश्रम आवश्यक है। छात्रों ने सफेद कोट पहनकर जो शपथ ली है उसका वह जीवन भर पालन करेंगे। मेडिसिन संकाय के डीन व प्राचार्य प्रो. एससी शर्मा ने कहा कि नव प्रवेशित छात्र मेडिसिन का भविष्य हैं और सदैव मानवीय व नैतिक मूल्यों को बनाए रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा डॉ. जेडए डेंटल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आरके तिवारी, सेवानिवृत्त प्रो. मोहम्मद खालिद शेरवानी, डॉ. नीराधर, प्रो. जेहरा मोहसिन, प्रो. सीमा हकीम, प्रो. एम. मुबारक हुसैन, प्रो. शगुफ्ता मुईन, डॉ. नसरीन नूर, डॉ. फातिमा खान, मोहम्मद महबूब आलम, सिफत तनवीर, हाशिर अख्तर ने विचार व्यक्त किए। प्रो. संगीता सिंघल ने आभार जताया। संचालन डॉ. फातिमा खान, डॉ. शाइस्ता सिद्दीकी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें