फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश सरकार में फेरबदल, किसको कौन सा विभाग मिला

Mon, 29 Jul 2013 01:26 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दस दिन के इंतजार के बाद रविवार को नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया। यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्वयं के साथ छह मंत्रियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया है।
विज्ञापन


इस फेरबदल में शिवपाल सिंह यादव जहां और ताकतवर हुए हैं, वहीं अंबिका चौधरी से राजस्व समेत सभी महत्वपूर्ण विभाग छीन लिए गए हैं। उनके सभी विभाग शिवपाल को सौंपे गए हैं।

अंबिका को पिछड़ा वर्ग कल्याण व विकलांग कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभी तक ये विभाग मुख्यमंत्री के पास थे।

इसी के साथ तीन नए कैबिनेट मंत्रियों व एक स्वतंत्र प्रभार मंत्री को चार विभाग सौंपकर मुख्यमंत्री ने अपने पास से छह विभागों की जिम्मेदारी कम कर दी है। अब मुख्यमंत्री के पास 56 विभाग हैं। पहले 62 थे।
विज्ञापन


तीसरे फेरबदल में पुराने मंत्रियों में सिर्फ अंबिका चौधरी व शिवपाल के विभागों में ही फेरबदल हुआ है। इसके अलावा सभी मंत्रियों के विभाग पूर्ववत हैं।

शिवपाल को अंबिका के विभाग सौंप देने के बाद उनके पास अब सात की जगह 11 विभाग हो गए हैं।

इनमें लोक निर्माण, सिंचाई, सिंचाई (यांत्रिक), बाढ़ नियंत्रण, सहकारिता, भूमि विकास एवं जल संसाधन, परती भूमि विकास के साथ ही राजस्व, अभाव, सहायता एवं पुनर्वास और लोकसेवा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी आ गई है।

इन मंत्रियों को मिला यह काम
नए कैबिनेट मंत्रियों में नारद राय को खेलकूद व युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह विभाग भी अभी तक मुख्यमंत्री के पास था।

राममूर्ति वर्मा के पास दुग्ध विकास विभाग की जिम्मेदारी अभी राज्यमंत्री के रूप में थी। कैबिनेट मंत्री के रूप में यह विभाग भी मुख्यमंत्री के जिम्मे था। अब राममूर्ति इस विभाग के कैबिनेट मंत्री होंगे।

तीसरे नए कैबिनेट मंत्री कैलाश यादव को खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। यह विभाग राजाराम पाण्डेय के त्यागपत्र देने के बाद से मुख्यमंत्री के पास था।

गायत्री प्रसाद प्रजापति के विभाग में भी कोई फेरबदल नहीं किया गया है। उनके पास राज्यमंत्री के रूप में भूतत्व व खनिकर्म था। अब प्रजापति इस विभाग की स्वतंत्र रूप से जिम्मेदारी संभालेंगे।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने अपने पास के दो और विभाग पिछड़ा वर्ग कल्याण व विकलांग कल्याण विभाग अंबिका चौधरी को सौंप दिए हैं।

फेरबदल के बाद मंत्रियों के विभाग
------------------------------
मंत्री---विभाग
1-शिवपाल सिंह यादव---लोक निर्माण, सिंचाई, सिंचाई (यांत्रिक), बाढ़ नियंत्रण, सहकारिता, भूमि विकास एवं जल संसाधन, परती एवं भूमि विकास, राजस्व, अभाव, सहायता एवं पुनर्वास, लोक सेवा प्रबंधन
विज्ञापन

2- अंबिका चौधरी---पिछड़ा वर्ग कल्याण, विकलांग कल्याण
3-नारद राय---खेलकूद एवं युवा कल्याण
4-कैलाश---खादी एवं ग्रामोद्योग
5-राममूर्ति वर्मा---दुग्ध विकास
गायत्री प्रसाद प्रजापति---भूतत्व एवं खनिकर्म (स्वतंत्र प्रभार)

सीएम के बाद सर्वाधिक 11 विभाग शिवपाल के पास
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बाद सर्वाधिक 11 विभाग शिवपाल सिंह यादव केपास हैं। पहले उनके पास सात विभाग थे।

रविवार को अंबिका चौधरी से लिए गए चार और विभाग उन्हें आवंटित कर दिए गए। कैबिनेट में नंबर-2 की हैसियत रखने वाले आजम खां के पास आठ विभाग हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें