फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: तमंचे से गोली मारकर युवक ने की आत्महत्या, शव के पास मिला मोबाइल, प्रेम प्रसंग की चर्चाएं

Tue, 14 Sep 2021 10:47 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

युवक के आत्महत्या करने के पीछे की कहानी में प्रेम प्रसंग की चर्चाएं भी हैं। ग्रामीण आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन
मैनपुरी: अमित का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जनपद के किशनी थाना क्षेत्र के गांव फरेंजी निवासी युवक ने अमरूद के बाग में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर नमूने एकत्रित किए हैं। पुलिस ने आत्महत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


मंगलवार को सुबह सात बजे फरेंजी निवासी अमित पुत्र विपिन जाटव 22 हथठेले के लिए दो किलोमीटर दूर अपने बाग से अमरूद तोड़ने की कहकर गया था। अमित जटपुरा चौराहे पर फल का हाथठेला लगाता था। ग्रामीणों ने बाग से फायर की आवाज सुनी तो दौड़ पड़े पास जाकर देखा तो अमित जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था। कनपटी में 315 बोर की गोली लगी थी पास में ही सीधे कान के पास 315 वोर तमंचा व दूसरे कान की तरफ फोन भी पड़ा था।
पुलिस ने की परिवार से पूछताछ
सूचना पर थाना प्रभारी बेगराम कश्यप पुलिस बल के साथ पहुचे और पिता व भाई से पूछताछ की। पुलिस ने फोरेंसिक टीम भी बुलाया। टीम ने नमूने एकत्रित किए हैं। पुलिस ने आत्महत्या में प्रयुक्त तमंचा व पास में पड़ा फोन कब्जे में ले लिया और शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ भी जुट गई। ग्रामीण आशंका व्यक्त कर रहे है कि युवक द्वारा आत्महत्या प्रेमप्रसंग के चलते की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:
राधाष्टमी: राधारानी के जन्मोत्सव पर झूम उठी बृषभान नगरी बरसाना, श्रद्धालुओं ने उपहार लुटाए
विज्ञापन


आगरा: पूर्व महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा को वेब सीरीज का ऑफर, कहा- पुलिस विभाग से इस्तीफा मंजूर होने का मलाल


सख्ती: ताजमहल की 500 मीटर प्रतिबंधित परिधि में नहीं बनेंगे अस्थाई वाहन पास, नए निर्माण पर भी रोक

अनदेखी: अटल के बटेश्वर को भूले, मानसिंह पुरा बनेगा बी क्लास स्टेशन, जन्मस्थली ही उपेक्षित

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें