फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: लापता युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, आरोपी युवकों को पुलिस ने पकड़ा

Thu, 03 Jun 2021 10:48 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

चोरी के शक में युवक की दो युवकों ने लगाई थी पिटाई, हाथ पैरों को रस्सी से बांध दिया था।
विज्ञापन
आगरा: युवक को पीटने की तस्वीरें - फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में थाना सिकंदरा के नगला मोहनलाल में चोरी के शक में युवक गुलाब को दो युवकोें ने पीटा था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया। घटना के बाद से ही गुलाब लापता है। उसका अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। बुधवार को उसकी पिटाई का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवकों को पकड़ लिया।

विज्ञापन


थाना सिकंदरा में नगला मोहनलाल की रहने वाली कमला देवी ने मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि 29 मई को उनके बेटे गुलाब को इमाम और मोनू ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए पीटा। उसके रस्सी से हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद उसकी बेल्ट से पिटाई लगाई। इसके बाद से गुलाब लापता हो गया था। पुलिस ने विवेचना की। इसमें मामला सही पाया गया। बुधवार को घटना का एक वीडियो सामने आया। यह वीडियो छह मिनट 54 सेकंड का है। इसमें युवक रस्सी से बंधा नजर आ रहा है। उसे एक युवक पीट रहा है। कभी डंडे से मार रहा है तो कभी बेल्ट से। उसे जमीन पर घसीटता भी है। कुछ युवक वीडियो बना रहे हैं। राहगीर भी निकल रहे हैैं। मगर, कोई मारपीट करने वालों को रोकने का प्रयास नहीं करता है। आवाज भी सुनी जा सकती है। कहा जा रहा है कि और पीटो। डंडे से पैर में मारो। साइकिल और मोबाइल चोरी का भी आरोप लगा रहे हैं। 

थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज है। आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं गुलाब की तलाश की जा रही है। वह परिवार के लोगों के संपर्क में भी नहीं है। वीडियो भी सामने आ गया है। उसे साक्ष्य के तौर में रखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कब होगा यमुना का उद्धार: छह महीने में दो गुना हो गया यमुना का प्रदूषण, नदी में पहुंचते रहे सीवर
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें