फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: ब्लॉक प्रमुख के दावेदार ने किया शक्ति प्रदर्शन, जुटाई भीड़, कोरोना गाइड लाइन की उड़ी धज्जियां

Thu, 03 Jun 2021 08:44 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

करहल क्षेत्र के एक मैरिज में बरनाहल ब्लॉक प्रमुख पद के एक दावेदार ने कोरोना गाइडलाइन की अनदेखी की। मैरिज होम में बीडीसी के साथ ही उनके परिजनों को दावत खिलाई गई। 
विज्ञापन
मैनपुरी: एक समारोह में जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जनपद के बरनाहल ब्लॉक से प्रमुख पद के दावेदार ने बुधवार को शक्ति प्रदर्शन करते हुए बुधवार को कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाईं। बीडीसी के सामूहिक भोज और सम्मान समारोह के नाम पर जमकर भीड़ जुटाई गई। बीडीसी के साथ कार्यक्रम में करीब ढाई सौ से तीन सौ लोग शामिल हुए। 

विज्ञापन


पंचायत चुनाव के बाद अब ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए जोड़तोड़ शुरू हो गई है। ब्लॉक प्रमुख पदों पर कब्जा करने के लिए संभावित दावेदार बीडीओ को अपने खेमे में करने में जुटे हैं। बुधवार को करहल क्षेत्र के एक मैरिज में बरनाहल ब्लॉक प्रमुख पद के एक दावेदार ने कोरोना गाइडलाइन की अनदेखी की। मैरिज होम में बीडीसी के साथ ही उनके परिजनों को दावत खिलाई गई। बीडीसी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में एक ओर भारी भीड़ जुटी तो अधिकांश लोग बिना मास्क के शामिल हुए। यहां सामजिक दूरी की यहां जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। 

पूर्व मंत्री भी आए नजर 
कोरोनाकाल में किए गए शक्ति प्रदर्शन में करहल क्षेत्र के एक पूर्व मंत्री भी मंच पर नजर आए। इसके अलावा कार्यक्रम में अन्य नामचीन लोग भी दिखाई दिए। बुधवार शाम सोशल मीडिया पर कार्यक्रम की फोटो वायरल होने के बाद प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। 
विज्ञापन


इस मामले में एसडीएम करहल ने कहा कि ऐसे किसी भी सामूहिक भेाज अथवा कार्यक्रम की जानकारी नहीं है। एक स्थान पर भीड़ एकत्रित नहीं हो सकती है। कोई शिकायत भी नहीं मिली है। जानकारी कराई जाएगी। जरूरी कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन

आगरा कोरोना वायरस: अनलॉक होते ही बढ़ा संक्रमण, 422वीं मौत, 24 घंटे में दोगुने बढ़े मरीज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें