फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथी रेल लाइन दिसंबर तक पूरी होगी

विज्ञापन
आगरा। रेलवे के नवनियुक्त जीएम आगरा कैंट स्थित डीआरएम कार्यालय पर मीडिया से बातचीत करते हुए। अमर - फोटो : Agra City
विज्ञापन
आगरा। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने बताया कि मथुरा के भूतेश्वर स्टेशन तक चल रहा चौथी रेल लाइन का कार्य इसी साल दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। आगरा-झांसी के बीच तीसरी रेल लाइन में फरह से भांडई तक का कार्य दिसंबर 2022 तक हो सकेगा।
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने शनिवार शाम को आगरा कैंट स्टेशन पर मीडिया से बातचीत में बताया कि आगरा मंडल में विभिन्न रेल परियोजनाओं का काम तेजी से किया जा रहा है। एक सवाल के जवाब में बताया कि दूसरी लहर के बाद संक्रमण की दर में कमी होने के बाद से लगातार ट्रेनों का संचालन बढ़ाया जा रहा है। जल्द ही मेल और पैसेंजर ट्रेनें भी पटरी पर लौटेंगी। यह सब कुछ संक्रमण की दर पर निर्भर करेगा।
जीएम ने तीसरी लहर की तैयारियों के संबंध में बताया कि दूसरी लहर के बाद से ही मंडलीय चिकित्सालय में व्यवस्थाएं की जा रही हैं। लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम चल रहा है। आपात स्थिति के लिए 15 बेड का कोविड वार्ड भी बनाया गया है।
विज्ञापन

करंट बुकिंग शुरू करने और पैसेंजर ट्रेनों में साधारण किराए के सवाल पर उन्होंने कहा कि संक्रमण काल में लोग जरूरत होने पर ही सफर करें, इसलिए आरक्षित यात्रा का प्रावधान किया गया है। हालात सामान्य होने पर ही आगे निर्णय होंगे। रेलवे की भूमि पर कब्जों के संबंध में कहा कि रेलवे की एजेंसियां समय समय पर इसे लेकर अभियान चलाकर कार्रवाई करती हैं। इस मौके पर डीआरएम सुशील कुमार श्रीवास्तव, एडीआरएम एचएस राणा व मुदित चंद्रा, डीसीएम एसके श्रीवास्तव, संरक्षा आयुक्त पीके पंडा आदि मौजूद रहे।
महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने पलवल आगरा रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इसके बाद यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां स्टेशन पर गंदगी देखकर नाराजगी जताई। डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर के तहत स्ट्रेची ब्रिज के पास यमुना नदी पर बनाए जा रहे रेलवे पुल के कार्य की प्रगति को परखा। आगरा कैंट स्टेशन पर साफ सफाई का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें